फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jeweler who bought jewelery along with burglar also arrested

Delhi News: सेंधमार के साथ गहने खरीदने वाला ज्वेलर भी गिरफ्तार

Thu, 09 Nov 2023 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Jeweler who bought jewelery along with burglar also arrested
लाखों के गहने और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
विज्ञापन

आरोपी पालम थाने का घोषित बदमाश
पहले से दर्ज हैं 14 आपराधिक मामले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने घरों में सेंधमारी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर एक ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपये के गहने बरामद किए हैं, जिसे बदमाश ने चार घरों से चोरी किया था। आरोपी पालम थाने का घोषित बदमाश है और उस पर लूटपाट, स्नेचिंग, सेंधमारी, वाहन चोरी और शस्त्र अधिनियम के तहत 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी से चार मामले सुलझाने का दावा किया है।

बदमाश की पहचान पालम कॉलोनी निवासी रोहित और खरीदार की पहचान नांगलोई चंचल पार्क निवासी विष्णु के रूप में हुई है। 15 अक्तूबर को पुलिस को द्वारका सेक्टर 23 इलाके में एक मकान में चोरी की सूचना मिली। पीड़ित परिवार ने बताया कि बदमाश उनके कमरे के दरवाजे को बाहर से बंदकर घर से तीन लाख रुपये, तीन फोन और लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। द्वारका जिला सेंधमारी निरोधक शाखा की टीम निरीक्षक विवेक मंडोला के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की। फुटेज में दो बदमाशों को दरवाजा तोड़कर घर में घुसते हुए देखा गया। मुखबिरों के जरिए एक बदमाश की पहचान पालम निवासी रोहित के रूप में हुई। पुलिस की दबिश बढ़ते ही बदमाश फरार हो गया। 7 नवंबर को हवलदार कृष्ण को सूचना मिली कि रोहित अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए चोरी की बाइक से द्वारका सेक्टर एक आने वाला है। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। रोहित ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी के गहने को नांगलोई के ज्वेलर विष्णु को बेचता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ज्वेलर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed