{"_id":"64d78a6c26f4fc610e0b74f6","slug":"jamia-millia-islamia-students-take-out-tricolor-rally-ashram-news-c-340-1-del1011-21632-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया मिलिया इस्लामिया : छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया मिलिया इस्लामिया : छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iकुलपति ने रैली को किया रवाना, देशभक्ति के नारे से गूंजा कैंपस I
Iअमर उजाला ब्यूरो I
Iनई दिल्ली। IIजामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर तिरंगा रैली को रवाना किया। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति के नारे लगाए। IIकुलपति ने कहा कि देश आजादी का जश्न मना रहा है। इसी के तहत जामिया कैंपस में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। मैं सभी से अपील करती हूं कि वे राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा देने और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपने कार्यालयों और घरों पर तिरंगा फहराएं। यह रैली कुलपति कार्यालय से शुरू होकर मौलाना मोहम्मद अली मार्ग से होते हुए कैंपस के सभी विभागों से गुजरी। रैली में विश्वविद्यालय और जामिया के छात्रों, एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक, डीन, एचओडी, वरिष्ठ संकाय सदस्यों सहित शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली का आयोजन जामिया के सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर मुस्लिम खान की देखरेख में किया गया था।I
Iजामिया कैंपस तिरंगे की रोशनी से होगा जगमग I
Iजामिया कैंपस को खास तिरंगे के रंगों वाली रोशनी से जगमग किया जाएगा। IIइसके अलावा 14 अगस्त को सरोजिनी नायडू महिला अध्ययन केंद्र, विश्वविद्यालय के प्रेमचंद अभिलेखागार और साहित्यिक केंद्र संयुक्त रूप से विभाजन भयावह स्मृति दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जहां भारत के विभाजन से जुड़ी घटनाओं पर प्रस्तुति, पैनल चर्चा, प्रश्न-उत्तर सत्र और एक फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी।I