फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jahangirpuri Violence People of both the communities came face to face outside the police station

जहांगीरपुरी हिंसा: थाने के बाहर आमने-सामने हुए दोनों समुदाय के लोग, जमकर हुई नारेबाजी

Mon, 18 Apr 2022 07:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Apr 2022 07:55 AM IST
सार

जहांगीपुरी थाने के बाहर दोनों समुदाय के लोग आए आमने-सामने आ गए। मुस्लिम महिलाओं का कहना था कि पुलिस उनके परिजनों को जबरदस्ती उठाकर थाने ले आई है। वहीं कुछ हिन्दू संगठनों के नेताओं ने महिलाओं को देखकर लगाए धार्मिक नारे लगाए। 

विज्ञापन
Jahangirpuri Violence People of both the communities came face to face outside the police station
थाने के बाहर प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहांगीरपुरी थाने के बाहर रविवार शाम को खूब हंगामा हुआ। दरअसल मुस्लिम समुदाय की कुछ महिलाएं थाने के बाहर पहुंच गई। इनका आरोप था कि पुलिस इनके परिजनों को जबरदस्ती उठाकर थाने ले आई है। वहीं दूसरी ओर कुछ हिन्दू संगठन के युवक भी वहां पहुंच गए। आमने-सामने खड़े होकर दोनों ओर से नारेबाजी होने लगी। 
विज्ञापन


हालात यह हुए कि थाने के गेट पर अंदर से ताला लगा दिया गया। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया। महिलाओं को आश्वासन दिया गया कि किसी भी बेकसूर को नहीं पकड़ा जाएगा। इसके बाद महिलाओं को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 4.00 बजे अचानक करीअ 50 महिलाएं जहांगीरपुरी थाने के बाहर इकट्ठा हो गई। वहां पहले से हिंदू संगठनों के लोग इकट्ठा थे। दरअसल थाने में पहले उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद हसं राज हंस पहुंचे थे। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व अन्य लोगों को आना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को देखते ही इन लोगों ने धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी। आमने-सामने जाकर दोनों ओर से धार्मिक नारेबाजी होने लगी। करीब पंद्रह मिनट हंगामे के बाद थाने से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निकले। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति बनाने की अपील की। बाद में दोनों ओर के लोगों को वापस अपने-अपने घर भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed