फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jack Delhi: More Admission Opportunities in Computer Engineering

जैक दिल्ली: कंप्यूटर इंजीनियरिंग में दाखिले के अधिक अवसर

Wed, 08 Dec 2021 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Jack Delhi: More Admission Opportunities in Computer Engineering
नई दिल्ली। दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में पांचवें चरण के दाखिले के लिए मंगलवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई। इस कड़ी में छात्रों के लिए सबसे अधिक दाखिले के अवसर दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में हैं।
विज्ञापन

यहां सामान्य श्रेणी के लिए 19 व अन्य श्रेणियों में 16 सीटों पर दाखिले के अवसर हैं। इसके अलावा अन्य चार विश्वविद्यालयों में भी विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) दिल्ली की ओर से मंगलवार को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई। अब सिर्फ बुधवार को पंजीकरण का आखिरी दिन है। छात्र रात 11 बजकर 59 मिनट तक पंजीकरण कर सकते हैं। जिन छात्रों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है या फिर जिन छात्रों ने पहला पंजीकरण कराया था, लेकिन सीट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे छात्रों को दाखिला प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 10 हजार रुपये की राशि का भुगतान करना होगा। यदि सीट मिल जाती है और वह सीट छोड़ देता है तो उसकी राशि जब्त हो जाएगी।

वहीं, जिन छात्रों ने फीस का भुगतान कर दिया है, लेकिन अभी तक सीट सुनिश्चित नहीं की है, ऐसे छात्रों को 10 हजार रुपये की फीस नहीं भरनी है। जैक की ओर से 10 दिसंबर को पांचवें चरण का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके लिए 11 से 14 दिसंबर तक दाखिले के लिए फीस का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed