फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jac Delhi, Last chance today for registration and change of preference

जैक दिल्ली : पंजीकरण व वरीयता में बदलाव के लिए आज आखिरी अवसर

Wed, 12 Oct 2022 04:33 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 12 Oct 2022 04:33 AM IST
सार

पंजीकरण के लिए शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है। इसके लिए छात्रों को जेईई मेंस की रैंक व अन्य शैक्षणिक जानकारियों को भरना होगा। 

विज्ञापन
Jac Delhi, Last chance today for registration and change of preference
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली के पांचों तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के तहत नए पंजीकरण के लिए बुधवार को आखिरी मौका है। इस दौरान पहले से पंजीकृत छात्र अपनी वरीयता में बदलाव भी कर सकते हैं। बुधवार शाम पांच बजे तक यह सुविधा ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) दिल्ली के पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। 

विज्ञापन


जैक दिल्ली ने मंगलवार से ऐसे छात्रों को मौका दिया है, जो अब तक किसी कारण से पंजीकरण नहीं करवा पाए थे। ऐसे छात्रों को जैक पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है। इसके लिए छात्रों को जेईई मेंस की रैंक व अन्य शैक्षणिक जानकारियों को भरना होगा। 
विज्ञापन


पंजीकरण करने के लिए छात्रों को 1500 रुपये व अतिरिक्त ट्रांसेक्शन शुल्क देना है। वहीं, जिन छात्रों ने पूर्व में पंजीकरण किया था और अभी तक सीट नहीं मिली है, वे अपनी वरीयता में शाम पांच बजे तक बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद बदलाव करने का अवसर नहीं मिलेगा। उक्त प्रक्रिया खत्म होने पर सीधा तीसरे चरण का परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नया पंजीकरण करने वाले रक्षा, कश्मीरी विस्थापित व बोनस प्वाइंट का दावा करने वाले छात्रों को बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालयों में रिपोर्ट करना है। ऐसे छात्रों को सुबह नौ बजे से रिपोर्ट करना है। रिपोर्ट करने पर छात्रों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। बोनस प्वाइंट वालों को आईआईआईटी दिल्ली व अन्य कश्मीरी विस्थापित और रक्षा श्रेणी के छात्रों को द्वारका स्थित सेक्टर तीन स्थित एनएसयूटी में रिपोर्ट करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed