फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ivf center case investigation handed over to crime branch

आईवीएफ सेंटर मामले की जांच अपराध शाखा को

Sun, 06 Oct 2019 06:01 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 06 Oct 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
ivf center case investigation handed over to crime branch
delhi police
कीर्ति नगर और करोल बाग इलाके में बेटा पैदा कराने की गारंटी देने वाले आईवीएफ सेंटर व उसके कॉल सेंटर मामले की जांच अब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा करेगी। लोकल पुलिस ने केस के सभी कागजात शाखा को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की नए सिरे से जांच करेगी। छानबीन में पता चला है कि आरोपियों के कॉल सेंटर से देशभर के करीब 100 आईवीएफ सेंटर जुड़े थे। देशभर की महिलाएं इस सेंटर की सेवाएं ले रही थीं। मुख्य आरोपी आईआईटी इंजीनियर विकास कामत अभी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, करोल बाग के कॉल सेंटर से करीब 100 लैपटॉप, कई कंप्यूटर, मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ था। कई कंप्यूटर में कॉलर से बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है। ऐसे में इन कंप्यूटर से अहम सुराग मिल सकते हैं। छानबीन में पता चला है कि आरोपियों का करोल बाग वाला कॉल सेंटर देशभर के 100 से अधिक आईवीएफ सेंटर के संपर्क में था। देशभर की महिलाएं उनसे संपर्क करती थीं।
विज्ञापन


नौ लाख रुपये में ये लोग बेटा पैदा होने की गारंटी देकर महिलाओं को विदेश भेजते थे। पुलिस के मुताबिक, यह धंधा करीब दो साल से चल रहा था। बता दें कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने कीर्ति नगर और करोल बाग में छापेमारी कर इस धंधे का भंडाफोड़ किया था। इसमें कर्मचारियों की तादाद सैकड़ों में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed