फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Israeli embassy security beefed up after terror attack alert

सावधान: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, खुफिया जानकारी के बाद बढ़ाई गई इस्राइली दूतावास की सुरक्षा

Sun, 05 Sep 2021 12:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 05 Sep 2021 12:31 PM IST
सार

इस्राइली नागरिक छह सितंबर को नववर्ष मनाते हैं। दिल्ली में इस मौके पर दूतावास में लोगों की भारी भीड़ जुटती है। खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि आतंकी दूतावास में घुसकर इस्राइली नागरिकों और यहूदियों को निशाना बनाने की फिराक में हैं।

विज्ञापन
Israeli embassy security beefed up after terror attack alert
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं। खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को अलर्ट किया है कि आतंकी इस्राइली दूतावास पर हमला कर सकते हैं। शनिवार से ही इस्राइली दूतावास व इससे जुड़े संगठनों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। पूरी नई दिल्ली इलाके में पिकेट लगाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि दूतावास और इसके आसपास के क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों को भी सुरक्षा में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छह सितंबर को इस्राइली नागरिक नववर्ष मनाते हैं। इस मौके पर दूतावास में लोगों की भारी भीड़ जुटती है। खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि आतंकी दूतावास में घुसकर इस्राइली नागरिकों और यहूदियों को निशाना बनाने की फिराक में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया विभाग द्वारा यह जानकारी सुरक्षा एजेंसियों से साझा की गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस ने इस्राइली दूतावास, वाणिज्य दूतावास और उनके कर्मचारियों के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी। नई दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर पिकेट लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों को भी जगह-जगह तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed