{"_id":"5d2227ff8ebc3e6c9b47fd69","slug":"ip-university-today-admission-open-ashram-news-noi4477642171","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपी विवि : दाखिले के लिए आज से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपी विवि : दाखिले के लिए आज से करें आवेदन
विज्ञापन

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में सत्र 2019-20 के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। विवि के पोर्टल पर विद्यार्थी शाम 5 बजे से दाखिले के लिए ओवदन कर सकेंगे। रविवार को विवि ने दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर इसकी घोषणा की। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई शाम 4 बजे तक है।
विश्वविद्यालय के 26 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। चार अन्य कोर्सेज में आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होगी। शेड्यूल के अनुसार, एमए-एमसी, एमएससी-ईएम, एमए-अंग्रेजी, बीसीए, बीएससी-ऑनर्स, नर्सिंग, एमबीए-आईटी, एमए-अपराध, एमएससी-फोरेंसिक साइंस, एमएड, बीएड, एमएससी-बीसीएन, बीपीटी-बीपीओ-बीओटी (एमएलटी), बीबीए, बीए-जेएमसी, हॉस्पिटेलिटी-डिप्लोमा, बीटेक-बायोटेक, एमएएचएम, बीएड-स्पेशल एजुकेशन, एमए-अर्थशास्त्र, एमसीए-एलइ, बीए-अंग्रेजी, बीए-अर्थशास्त्र और एमएससी-नर्सिंग में आवेदन किये जा सकेंगे। इसी प्रकार बीटेक, एमसीए, एलएलएम, बीए-एलएलबी और बीबीए-एलएलबी में 9 जुलाई शाम 5 बजे से आवेदन होंगे। इन कोर्सेज में आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।