फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Intermittent rain drenched people, maximum temperature dropped

Delhi News: रुक-रुककर हो रही बारिश ने भिगोया, अधिकतम तापमान गिरा

Sun, 24 Aug 2025 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Intermittent rain drenched people, maximum temperature dropped
- इस सप्ताह की होगी शुरूआत बारिश के साथ, मौसम विभाग ने जताया फुहारों का अनुमान
विज्ञापन

- मौसम विभाग के अनुुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली में 35.6 एमएम बारिश हुई, रविवार सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में 6 एमएम बारिश दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है जिससे कई इलाकों में जलभराव भी हो रहा है और ट्रैफिक जाम से भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रविवार को उमस के बीच दिनभर बादलों की लुकाछिपी जारी रही। शाम अचानक हुई तेज बारिश ने जहां मौसम बदल दिया, वहीं लोगों को राहत भी दी। इस दौरान लोगों ने बारिश का जमकर आनंद उठाया। इंडिया गेट पर आए पर्यटक बारिश का लुफ्त उठाते दिखे। वहीं, मौसम विभाग के अनुुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली में 35.6 एमएम बारिश हुई। वहीं, रविवार सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। आया नगर में 9.9, रिज में 4, लोधी रोड़ में 2.4 और पालम में 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।


मौसम विभाग ने पहले ही तेज बारिश की चेतावनी जारी की थी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का 100 से 77 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया हुआ है। ऐसे में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 26, 27 और 28 अगस्त को भी आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 से 34 डिग्री और 23 से 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 29 और 30 अगस्त को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और 23 डिग्री रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed