फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Inspector son committed suicide in Delhi

बुझ गया चिराग: राजधानी में दरोगा के बेटे ने की आत्महत्या, पुलिस को बिना बताए किया अंतिम संस्कार, जानिए वजह

Tue, 07 Mar 2023 08:24 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 07 Mar 2023 08:24 PM IST
सार

परिजनों ने पुलिस को बिना बताए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। वहीं, थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
Inspector son committed suicide in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली के गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल्ली पुलिस के दरोगा के पुत्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक गांव में ही स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। बताया गया कि सोमवार देर रात उसका अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। 

विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उसका शव कमरे में लहुलहुहान हालत में पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि देर रात वह एक समारोह से वापस लौटा था, जिसके बाद उसका परिजनों से विवाद हुआ था। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। वहीं, थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।

विज्ञापन


गृह क्लेश में महिला ने जहर खाकर दी जान
नरौरा थाना क्षेत्र के गांव नगला बेलौन में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई। नगला बेलौन निवासी शशि भारद्वाज का सोमवार को किसी बात को लेकर परिजनों से कलह हो गई थी। जिसके बाद शशि भारद्वाज ने अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed