फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Indian Railway gave big relief Passengers will be able to travel on unreserved tickets

रेलवे ने दी बड़ी राहत: अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने की मिली छूट, होली पर अपने घर जाने वालों को मिलेगा फायदा

Mon, 28 Feb 2022 10:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Feb 2022 10:29 PM IST
सार

अब एक्सप्रेस ट्रेन के अनारक्षित कोच में यात्री बिना सीट का आरक्षण कराए यात्रा कर सकेंगे। कोविड पूर्व वाली स्थिति फिर से बहाल करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में अनारक्षित कोच जोड़ कर चलाई जाएंगी

विज्ञापन
Indian Railway gave big relief Passengers will be able to travel on unreserved tickets
फाइल फोटो - फोटो : istock

विस्तार

रेलवे ने सभी नियमित ट्रेनों में अनारक्षित कोच के साथ चलाने का निर्देश दिया है। इस कोच में अब बिना टिकट की बुकिंग के लोग सफर कर सकेंगे। रेलवे के इस निर्णय से होली त्योहार में शरीक होने के लिए आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


अब एक्सप्रेस ट्रेन के अनारक्षित कोच में यात्री बिना सीट का आरक्षण कराए यात्रा कर सकेंगे। कोविड पूर्व वाली स्थिति फिर से बहाल करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में अनारक्षित कोच जोड़ कर चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के इस निर्णय से जहां यात्रियों का सफर सस्ता होगा वहीं होली के दौरान आरक्षित कोच में टिकट की बुकिंग नहीं होने की स्थिति में अनारक्षित कोच में सफर कर लोग त्योहार अपने-अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ त्योहार में शरीक हो सकेंगे। सीट की बुकिंग के लिए लगने वाला अतिरिक्त चार्ज भी यात्रियों से नहीं वसूला जाएगा।

लिहाजा अब द्वितीय श्रेणी व दिव्यांग अनुकूल द्वतीय श्रेणी वाले सभी वर्तमान कोच अनारक्षित श्रेणी में संचालित किया जा जाएगा। रेलवे ने अपने निर्देश में कहा है कि होली स्पेशल ट्रेन में भी अनारक्षित श्रेणी वाली कोच में अनारक्षित टिकट पर लोग यात्रा कर सकेंगे। इस तरह के कोच के लिए पहले से टिकट की बुकिंग की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed