{"_id":"621cff590428204af86d4219","slug":"indian-railway-gave-big-relief-passengers-will-be-able-to-travel-on-unreserved-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने दी बड़ी राहत: अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने की मिली छूट, होली पर अपने घर जाने वालों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने दी बड़ी राहत: अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने की मिली छूट, होली पर अपने घर जाने वालों को मिलेगा फायदा
Mon, 28 Feb 2022 10:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:29 PM IST
सार
अब एक्सप्रेस ट्रेन के अनारक्षित कोच में यात्री बिना सीट का आरक्षण कराए यात्रा कर सकेंगे। कोविड पूर्व वाली स्थिति फिर से बहाल करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में अनारक्षित कोच जोड़ कर चलाई जाएंगी
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने सभी नियमित ट्रेनों में अनारक्षित कोच के साथ चलाने का निर्देश दिया है। इस कोच में अब बिना टिकट की बुकिंग के लोग सफर कर सकेंगे। रेलवे के इस निर्णय से होली त्योहार में शरीक होने के लिए आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी।
अब एक्सप्रेस ट्रेन के अनारक्षित कोच में यात्री बिना सीट का आरक्षण कराए यात्रा कर सकेंगे। कोविड पूर्व वाली स्थिति फिर से बहाल करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में अनारक्षित कोच जोड़ कर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
रेलवे के इस निर्णय से जहां यात्रियों का सफर सस्ता होगा वहीं होली के दौरान आरक्षित कोच में टिकट की बुकिंग नहीं होने की स्थिति में अनारक्षित कोच में सफर कर लोग त्योहार अपने-अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ त्योहार में शरीक हो सकेंगे। सीट की बुकिंग के लिए लगने वाला अतिरिक्त चार्ज भी यात्रियों से नहीं वसूला जाएगा।
लिहाजा अब द्वितीय श्रेणी व दिव्यांग अनुकूल द्वतीय श्रेणी वाले सभी वर्तमान कोच अनारक्षित श्रेणी में संचालित किया जा जाएगा। रेलवे ने अपने निर्देश में कहा है कि होली स्पेशल ट्रेन में भी अनारक्षित श्रेणी वाली कोच में अनारक्षित टिकट पर लोग यात्रा कर सकेंगे। इस तरह के कोच के लिए पहले से टिकट की बुकिंग की आवश्यकता नहीं होगी।