फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Indian Medical Association says 420 doctors including 100 in Delhi have lost their lives due to COVID19 in second wave of infection

आईएमए का दावा: कोरोना ने छीन लिए धरती के 420 'भगवान', सिर्फ दिल्ली में 100 डॉक्टरों की मौत

Sat, 22 May 2021 12:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 May 2021 12:37 PM IST
सार

कोरोना वायरस से हुई मौत को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक दूसरी लहर में सबसे ज्यादा दिल्ली के 100 डॉक्टरों की मौत हुई है।  

विज्ञापन
Indian Medical Association says 420 doctors including 100 in Delhi have lost their lives due to COVID19 in second wave of infection
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूरे देश में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। इस महामारी में लोगों की जान बचाने वाले डॉक्टरों ने भी अपनी जान गंवाई है। कोरोना की दूसरी लहर में देशभर में 420 डॉक्टरों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस से हुई मौत को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक दूसरी लहर में सबसे ज्यादा दिल्ली के 100 डॉक्टरों की मौत हुई है।  
विज्ञापन

 
दिल्ली के बाद बिहार में 96 डॉक्टरों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश के 41 डॉक्टरों ने कोरोना वायरस की चपेट में आकर दम तोड़ दिया है। गुजरात में 31 डॉक्टरों की मौत हुई है। जबकि आंध्र प्रदेश में 26, महाराष्ट्र में 15, मध्य प्रदेश में 13, असम में 3, गोवा में 2, हरियाणा में दो डॉक्टरों की जान गई है। पंजाब में एक और पुडुचेरी में भी एक डॉक्टर की मौत हुई है।

यूपी ने एक दिन में सर्वाधिक 3.07 लाख टेस्ट करने का रिकॉर्ड बनाया है। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना टेस्ट करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।


प्रदेश में योगी सरकार के निर्देश पर टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीट फॉर्मूले पर काम किया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश में कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाई गई है और सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है।

प्रदेश में 21 दिनों में 2.15 लाख केस घटे हैं। इस समय प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख से नीचे आ गई है।

वहीं, कोरोना वैक्सीनेशन में भी प्रदेश ने रिकॉर्ड बनाया है। उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा नौजवानों को वैक्सीन का सुरक्षा कवर देने वाला राज्य बन गया है। यूपी में अब तक 18 से 44 साल की उम्र के 10 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed