फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Increased speed of vaccination More than 15 thousand children got vaccinated in a day so far 23291 took first dose

टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार: एक दिन में 15 हजार से ज्यादा बच्चों ने लगवाया टीका, अब तक 23,291 ने ली पहली खुराक

Sun, 20 Mar 2022 04:00 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 20 Mar 2022 04:00 AM IST
सार

अभियान के पहले दिन 3937 बच्चों ने टीके की पहली खुराक ली थी। इसके अगले दिन 3907 ने टीका लगवाया था, लेकिन होली वाले दिन छुट्टी होने की वजह से किसी भी बच्चे ने टीका नहीं लगवाया।

विज्ञापन
Increased speed of vaccination More than 15 thousand children got vaccinated in a day so far 23291 took first dose
child vaccination - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों का टीकाकरण रफ्तार पकड़ने लगा है। शनिवार को एक दिन में 15 हजार से अधिक का टीकाकरण किया गया। अब तक 23,291 बच्चों ने कोरोना से बचाव की पहली खुराक ले ली है। बीते तीन दिन में टीकाकरण का यह आंकड़ा सर्वाधिक है। इससे पहले 7884 बच्चों ने कोर्बेवैक्स की खुराक ली थी।

विज्ञापन


कोविन वेबसाइट के मुताबिक, अभियान के पहले दिन 3937 बच्चों ने टीके की पहली खुराक ली थी। इसके अगले दिन 3907 ने टीका लगवाया था, लेकिन होली वाले दिन छुट्टी होने की वजह से किसी भी बच्चे ने टीका नहीं लगवाया। हालांकि, होली के अगले दिन ही शनिवार को टीकाकरण केंद्रों पर बच्चों की भीड़ रही। सुबह 10 बजे तक 342 बच्चे टीका लगवा चुके थे। दोपहर दो बजे तक यह आंकड़ा साढ़े सात हजार तक पहुंच गया था और शाम चार बजे तक यह आंकड़ा 12 हजार को पार कर गया था। 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों के लिए 16 मार्च से अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत बच्चों को कोर्बेवैक्स की पहली खुराक दी जा रही है। दूसरी खुराक टीका लगने के 28 दिन बाद दी जाएगी।
विज्ञापन


टीकाकरण में बच्चे आगे
टीकाकरण अभियान में बच्चे सबसे आगे हैं। बीती 16 जनवरी को देशभर में टीकाककरण अभियान शुरू होने पर पहले फ्रंटलाइन वर्कर व 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया गया था। इस लक्ष्य को पूरा करने में सात महीने का समय लग गया था। इसके बाद 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण अभियान चला था। वहीं, 15 से 17 वर्ष के आयु के बच्चों के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान में ढाई महीने में ही 80 फीसदी बच्चों का लक्ष्य पूर कर लिया गया था। इसके बाद अब 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों का ग्राफ टीकाकरण में तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed