{"_id":"61b10558f097bb03fb050a78","slug":"ina-market-becomes-delhi-first-clean-and-fresh-fruit-vegetable-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: आईएनए मार्केट बना दिल्ली का पहला 'स्वच्छ और ताजा फल-सब्जी बाजार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: आईएनए मार्केट बना दिल्ली का पहला 'स्वच्छ और ताजा फल-सब्जी बाजार'
Thu, 09 Dec 2021 12:49 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:49 AM IST
सार
आईएनए स्वच्छ फल और सब्जी बाजार को एफएसएसएआई ने दिल्ली के पहले ऐसे बाजार के तौर पर प्रमाणित किया है। दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने ट्वीट में प्रमाणीकरण की औपचारिक जानकारी देते हुए कहा है कि इससे पहले बाजार के सभी मानकों की ऑडिट की गई।
विज्ञापन
आईएनए मार्केट
- फोटो : Twitter/@vijivenkatesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएनए मार्केट को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने दिल्ली के पहले 'स्वच्छ और ताजे फल और सब्जी बाजार' का दर्जा दिया है। इस मार्केट को एफएसएसएआई ने उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ होने के साथ साथ फल और सब्जियों की उपलब्धता के लिहाज से भी अग्रणी बताया है।
विज्ञापन
आईएनए स्वच्छ फल और सब्जी बाजार को एफएसएसएआई ने दिल्ली के पहले ऐसे बाजार के तौर पर प्रमाणित किया है। दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने ट्वीट में प्रमाणीकरण की औपचारिक जानकारी देते हुए कहा है कि इससे पहले बाजार के सभी मानकों की ऑडिट की गई।
विज्ञापन
आईएनए फल और सब्जी बाजार के खाद्य व्यापारियों का राज्य नियामक प्राधिकरण और एफएसएसएआई पैनल में शामिल एजेंसियों ने निरीक्षण किया था। इसके बाद एफएसएस अधिनियम के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मार्केट को पंजीकरण प्रमाण पत्र और लाइसेंस जारी किए गए। दिल्ली के खाद्य सुरक्षा विभाग ने यहां 'ईट राइट कैंपस' (ईआरसी) और 'ब्लिसफुल एंड हाइजेनिक ऑफरिंग टू गॉड' (बीएचओजी) के मानकों पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करने का दावा किया है।
विज्ञापन