{"_id":"627eecc11e4da3661c3c7f6d","slug":"in-the-name-of-marriage-more-than-100-girls-including-aiims-doctor-cheated-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा: एम्स की डॉक्टर समेत 100 से ज्यादा युवतियों से ठगी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा: एम्स की डॉक्टर समेत 100 से ज्यादा युवतियों से ठगी, गिरफ्तार
Sat, 14 May 2022 05:11 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 14 May 2022 05:11 AM IST
सार
आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया था। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। डॉक्टर से बड़े कारोबारी सौदे के नाम पर 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा की देखरेख में एसआई संजय सिंह व हवलदार धर्मेंद्र की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
जयपुर में दो घूसखोर गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने शादी कराने वाली वेबसाइट पर युवतियों से दोस्ती कर झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई राज्यों की 100 से ज्यादा युवतियों के साथ ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी फरहान तासीर खान (35) युवतियों को प्रभावित करने के लिए बीएमडब्ल्यू कार रखता था और ब्रांडेड कपड़े पहनता था। वह खुद को बड़ा कारोबारी बताता था। फरहान युवतियों से अविवाहित होने की बात कहता था। पुलिस ने उसके पास से बीएमडब्ल्यू एक्स1 कार, नौ डेबिट कार्ड, चार सिम, मोबाइल और महंगी घड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर के अनुसार एम्स की महिला डॉक्टर ने मार्च में शिकायत दी थी कि जीवनसाथीडॉटकॉम पर उसकी एक शख्स से मुलाकात हुई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया था। दोनों में बातचीत शुरू हो गई।
विज्ञापन
डॉक्टर से बड़े कारोबारी सौदे के नाम पर 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा की देखरेख में एसआई संजय सिंह व हवलदार धर्मेंद्र की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी ने अलग अलग मैट्रिमोनियल साइट पर बहुत सारे फर्जी प्रोफाइल बना रखे थे। वह दिल्ली समेत अन्य शहरों की युवतियों से दोस्ती कर बात करता था। वह खुद को अविवाहित और अकेला बताता था।
आरोपी युवतियों से वीआईपी नंबर की बीएमडब्ल्यू कार में मिलता था। इससे युवतियां प्रभावित हो जाती थीं। युवतियों उसे अकेला समझकर शादी करने को तैयार हो जाती थीं। वह युवतियों से कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए पैसे मांगता और पैसे लेकर गायब हो जाता था। वह एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए एसी ट्रेनों और हवाई यात्रा करता था।
12वीं पास है आरोपी
मूल रूप से ताकियनपारा दुर्ग छत्तीसगढ़ निवासी फरहान तासीर खान ओडिसा में रहता था। आरोपी 12वीं पास है। वर्ष 2015 में उसकी शादी हुई थी। उसकी एक बेटी (3) है। वह अपने पिता के साथ रहता है। परिवार में शादीशुदा बहन है। आरोपी ने जीवनसाथीडॉटकॉम पर बहुत सारी प्रोफाइल बना रखी थीं। आरोपी ने प्रोफाइल में अपनी योग्यता, आय, संपत्ति, परिवार के सदस्यों और वैवाहिक स्थिति के बारे में झूठी जानकारी दे रखी थी।