फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   In Mehrauli, the girl was stabbed to death with a knife

महरौली में युवती की चाकू से वार कर सरेराह हत्या

Tue, 10 May 2022 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
In Mehrauli, the girl was stabbed to death with a knife
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के महरौली में एक युवक ने सहमति संबंध में रह रही युवती की सोमवार शाम चाकू से तीन वार कर सरेराह हत्या कर दी। आरोपी युवक का कहना है कि 15 मार्च को दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली थी, मगर पुलिस को देर रात तक शादी होने के सबूत नहीं मिलेे। इलाके में गश्त कर रहे महरौली थाने के पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक हरीश(20) को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने खड़े थे, कोई युवती को बचाने नहीं आया।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि डेसू रोड, भगवती अस्पताल के पास, महरौली में खानपुर निवासी युवती बीना (19)को चाकू मारकर घायल करने की सूचना शाम 6.40 बजे मिली। पुलिस ने बीना को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने आरोपी हरीश को मौके पर ही पकड़ लिया और उसके कब्जे चाकू बरामद कर लिया। हरीश व बीना एक-दूसरे को पिछले तीन वर्षों से जानते थे और दो महीने से आया नगर इलाके में किराए पर सहमति संबंध में रह रहे थे।
विज्ञापन

हरीश पहले ऑटो रिपेयर का काम करता था, लेकिन पिछले एक वर्ष से बेरोजगार था। घर की छोटी-छोटी बातों व पैसे को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। पांच-छह दिन पहले दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। हरीश ने सोमवार को बीना को महरौली मिलने बुलाया था।दोनों भूल भूलैया पर शाम पांच बजे मिले। यहां दोनों में बहस हो गई। बीना ने हरीश को उसके व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी तो तैश में आकर उसने बीना की गर्दन व छाती पर चाकू से वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed