फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   In Daryaganj, the wife had got the husband killed by giving a contract of six lakhs through a lover.

Delhi Crime : प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी पति की हत्या, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

Fri, 27 May 2022 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 06:54 AM IST
सार

मध्य जिला पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्टल, दो कारतूस और तीन लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन
In Daryaganj, the wife had got the husband killed by giving a contract of six lakhs through a lover.
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में 17 मई की रात का वर्कशॉप मालिक मोइनुद्दीन कुरैशी (48) की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। दोनों ने छह लाख रुपये सुपारी देकर गाजियाबाद से भाड़े के हत्यारे को बुलाया। इसके बाद सुपारी किलर व महिला के प्रेमी ने मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया। 

विज्ञापन


रिश्तों का कत्ल करने वाली इस वारदात से पुलिस ने पर्दा उठाते हुए मृतक की पत्नी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान जीबा कुरैशी (40), वेस्ट कुशल नगर, लिसाड़ी रोड, मेरठ निवासी शुएब (29) और सुपारी किलर बमहेटा, कवि नगर, गाजियाबाद निवासी विनीत गोस्वामी (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, सुपारी की रकम के तीन लाख और वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद की है। मध्य जिला पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मध्य जिला की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि 17 मई की रात करीब 10 बजे कालीदास रोड, खालसा स्कूल के सामने अज्ञात बाइक सवारों ने वर्कशॉप मालिक मोइनुद्दीन कुरैशी की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। मोइनुद्दीन कुरैशी के छोटे भाई रुकनुद्दीन के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। लोकल पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ, एएटीएस व अन्यों टीमों ने जांच शुरू की। स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा, एएटीएस इंचार्ज एसआई संदीप गोदारा की टीम टेक्निकल सर्विलांस की जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी, सीडीआर और डंप डाटा की जांच की गई। टीम ने इस दौरान करीब 500 सीसीटीवी कैमरों को देखा। इसके अलावा पब्लिक के करीब 100 लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मोइनुद्दीन की हत्या करने वाले बेहद प्रोफेशनल थे और उनका संबंध शायद यूपी से हैं। आरोपियों ने सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजात दिया। बाइक दरियागंज इलाके में ही तारा होटल के पास लावारिस हालत में बरामद हो गई। बाइक मेरठ के मेडिकल कॉलेज थाना एरिया से चोरी मिली।

इस दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान लिये तो उस पर पुलिस को कुछ शक हुआ। उसके मोबाइल का सीडीआर खंगाला गया तो पता चला कि वह लगातार किसी मेरठ के नंबर से संपर्क में थी। पूछताछ करने पर मोइनुद्दीन की पत्नी टूट गई। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को एक-एक तीनों आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया। जीबा ने बताया कि 25 साल पहले 15 साल की उम्र में उसकी शादी मोइनुद्दीन से कर दी गई थी। वर्कशॉप के अलावा मोइनुद्दीन का प्रॉपर्टी का कारोबार था। 


उसका ज्यादातर समय पतंगबाजी और शराब पीने में बीतता था। जीबा के दो बेटे व एक बेटी हैं, तीनों जवान है। शराब पीकर मोइनुद्दीन जीबा को पीटता था। यह बात जीबा को नगंवार गुजरती थी। दो साल पूर्व फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती मेरठ के शुएब से हुई थी। शुएब के साथ मिलकर जीबा ने पति की हत्या की साजिश रची। गाजियाबाद से भाड़े के बदमाश विनीत को बुलाकर मोइनुद्दीन की हत्या कर दी गई। बदले में उसे छह लाख रुपये दे दिए गए। जीबा की योजना थी पति की हत्या करने के बाद वह शुएब से शादी कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed