फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Important clues about the attackers were found, raids in Haryana

हमलावरों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे, हरियाणा में दबिश

Sat, 26 Jun 2021 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Important clues about the attackers were found, raids in Haryana
नई दिल्ली। द्वारका के सेक्टर-23 थाना इलाके के अमराही गांव में रहने वाले दंपती को प्रेम विवाह करने पर गोलियों से छलनी करने वाले आरोपियों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान करने का दावा किया है। फुटेज व लड़की के बयान के आधार पर उसके भाई और चाचा के शामिल होने की बात सामने आई है, जिससे पुलिस अब साफ-तौर पर इसे झूठी आन की खातिर हत्या बता रही है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में हरियाणा में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि सात दिन पहले ही सोनीपत के गोपालपुर निवासी विनय दहिया इस फ्लैट में अपनी पत्नी किरण दहिया के साथ रहने के लिए आया था। वह एयरपोर्ट पर टैक्सी चलाता था। बृहस्पतिवार रात हमलावर उस समय विनय के घर पहुंचे, जब वह किसी काम से बाहर गया था। उसकी पत्नी घर में थी। हमलावरों के परिचित होने की वजह से उसने दरवाजा खोल दिया और सभी को कमरे में बिठाया। उनके बीच कुछ बातचीत हुई। इसी दौरान विनय पहुंच गया।
विज्ञापन

विनय के घर में घुसते ही हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। विनय को बचाने के लिए किरण आगे आई। इसी दौरान हमलावरों ने किरण पर भी गोली चला दी। विनय नीचे की ओर भागा, जबकि किरण छत की ओर भागी। बताया जा रहा है कि चार-पांच की संख्या में पहुंचे हमलावर ऊपर और नीचे दोनों तरफ भागे। किरण हिम्मत दिखाते हुए दूसरे मकान की छत पर छलांग लगाकर पहुंच गई। इस दौरान हमलावर लगातार उस पर गोली चलाते रहे। अंधेरे में उन्हें लगा कि किरण की मौत हो चुकी है, तब वह वहां से नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर विनय का पीछा करते हुए नीचे पहुंचे हमलावरों ने गली में उसे पकड़ लिया और काफी नजदीक से उसे चार गोलियां मारीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने विनय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि किरण का वेंकटेश्वर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच में पता चला कि विनय और किरण एक ही गांव के रहने वाले थे और घरवालों की मर्जी के खिलाफ भागकर पिछले साल अगस्त में चंडीगढ़ कोर्ट में शादी की और फिर दोनों दिल्ली आकर रहने लगे। सात दिन पहले ही इस घर में आए थे। इस बात की भनक किरण के परिवार वालों लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed