फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Illegal sand mining: AAP leader Raghav Chadha targets Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi

अवैध रेत खनन: आप नेता राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर साधा निशाना

Mon, 06 Dec 2021 11:05 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 06 Dec 2021 11:05 AM IST
सार

मीडिया से बातचीत में चड्ढा ने कहा है कि मुख्यमंत्री चन्नी किसी दूर-दराज के इलाके में जाकर यह कहते हैं कि अवैध माइनिंग नहीं हो रही है। वह उस साइट पर नहीं गए, जहां आम आदमी पार्टी ने रेड डालकर यह उजागर किया था कि माइनिंग अवैध चल रही है।

विज्ञापन
Illegal sand mining: AAP leader Raghav Chadha targets Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi
राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर आम आदमी पार्टी ने रेत माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में ही अवैध तरीके से रेत माइनिंग (खनन) चल रही है और वह उन्हें सहयोग कर रहे है।

विज्ञापन


आप नेता राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अवैध रेत माइनिंग नहीं होने के दावे को भी खारिज किया। आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री के संरक्षण में उनके इलाके में ही अवैध रेत माइनिंग सरेआम चल रही है।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में चड्ढा ने कहा है कि मुख्यमंत्री चन्नी किसी दूर-दराज के इलाके में जाकर यह कहते हैं कि अवैध माइनिंग नहीं हो रही है। वह उस साइट पर नहीं गए, जहां आम आदमी पार्टी ने रेड डालकर यह उजागर किया था कि माइनिंग अवैध चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब के गांव जिंदापुर में अवैध खनन का खुलासा आम आदमी पार्टी ने किया, जहां से रेत को ट्रकों में भर कर ले जाया जा रहा है। वहां पर रेत माफिया मुख्यमंत्री के संरक्षण में सरेआम काम कर रहे हैं। अनुमान है कि प्रतिदिन 800 से 1000 ट्रक रेता लेकर जाते हैं। एक ट्रक में करीब 800 वर्ग फीट रेता आता है। यह रेता कम से कम 5 रुपए से लेकर 40 रुपए वर्ग फीट बिकता है।


दिल्ली के मुख्यमंत्री भी हमलावर

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सवाल किया कि क्या पंजाब के मुख्यमंत्री उस साइट पर नहीं गए थे, जहां का शनिवार राघव चड्ढा ने दौरा किया था? चन्नी साहब ने इस साइट को कानूनन सही बताया, जबकि राघव चड्ढा ने जिस साइट का दौरा किया था, वह गैर-कानूनी थी। एक मुख्यमंत्री कैसे इस तरह बोल सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed