फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IIT Delhi: Top five students enrolled in JEE Advanced will get scholarship

आईआईटी दिल्ली: जेईई एडवांस से दाखिला लेने वाले टॉप पांच छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Mon, 31 Jan 2022 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
IIT Delhi: Top five students enrolled in JEE Advanced will get scholarship
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली अपने कैंपस में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में जेईई एडवांस से दाखिला लेने वाले टॉप पांच छात्रों को स्कॉलरशिप देगा। इनमें लड़का या लड़की कोई भी हो सकते हैं। मगर इसमें से एक छात्रा को भी शामिल किया जाएगा। दरअसल, आईआईटी दिल्ली के 1998 सत्र के बीटेक इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र डॉ. अमित गुप्ता और उनकी पत्नी दीपाली गुप्ता ने संस्थान को सिन्हा फाउंडेशन की ओर से 10 करोड़ (1.34 मिलियन यूएस डॉलर) एंडामेंट फंड में दिए हैं। इस रकम का उपयोग छात्रों के विकास, फेलोशिप व स्कॉलरशिप पर किया जाएगा।
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. वी रामगोपाल राव ने पूर्व छात्र डॉ. अमित व उनकी पत्नी के इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों के सहयोग से संस्थान और छात्रों के विकास पर काम हो रहा है। आईआईटी दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस पूरे पैसे का प्रयोग शिक्षा में सहयोग पर खर्च होगा। इससे आईआईटी दिल्ली बीटेक में दाखिला लेने वाले टॉप पांच छात्रों को स्कॉलरशिप देगा। इसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल, मैस आदि का खर्चा भी छात्र को नहीं देना होगा। इनमें छात्राओं को भी लाभ मिलेगा, ताकि आईआईटी में बेटियों की संख्या बढ़ायी जा सके। यह स्कॉॅलरशिप इन पांच छात्रों को चारों साल स्नातक डिग्री पूरी होने तक मिलेगी। इसके अलावा 15 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों की भी मदद की जाएगी। इसमें तीसरे वर्ष इंटर्नशिप साइंस व एक्सचेंज प्रोग्राम शामिल होगा।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग चेयर से रिसर्च पर काम
कैंपस में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग चेयर भी स्थापित होंगी। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग चेयर के माध्यम से वायरलेस कम्युनिकेशन, रिन्यूवल एनर्जी, नैनोइलेक्ट्रानिक्स आदि क्षेत्रों में रिसर्च को आगे बढ़ाने पर काम होगा। जबकि कंप्यूटर साइंस चेयर के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम कंप्यूटिंग आदि क्षेत्रों में रिसर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed