फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   If the delhi metro overhead line is damaged, you will not have to wait long Switching stations will be ready by December at 26 stations

सुविधा: ओवरहेड लाइन में फाल्ट है तो नहीं करना होगा मेट्रो का लंबा इंतजार, 26 स्टेशनों पर दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे स्विचिंग स्टेशन

Tue, 26 Oct 2021 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Oct 2021 09:29 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ब्लू, येलो और रेड लाइन पर 26 जगहों पर नए स्विचिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। उम्मीद है इस साल के अंत तक सभी स्विचिंग स्टेशन तैयार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
If the delhi metro overhead line is damaged, you will not have to wait long Switching stations will be ready by December at 26 stations
मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

ओवरहेड लाइन में खराबी होने पर यात्रियों को अब मेट्रो के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगर तकनीकी खराबी होने पर अब 2-3 मेट्रो स्टेशनों पर कम दायरे में ही सेवाएं प्रभावित होगी। पूरी लाइन पर सेवाएं नहीं प्रभावित होंगी। अब तक ओवरहेड इलेक्ट्रिक केबल (ओएचई) के खराब होने से 6-10 स्टेशनों पर यात्रियों की सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ब्लू, येलो और रेड लाइन पर 26 जगहों पर नए स्विचिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। उम्मीद है इस साल के अंत तक सभी स्विचिंग स्टेशन तैयार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


नए स्विचिंग स्टेशन बनाए जाने से मरम्मत का काम जल्द होगा तो कम स्टेशनों के दायरे में सेवाओं पर तकनीकी खराबी का असर पड़ेगा। इससे लंबी दूरी तक आने जाने वालों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल अगर ओएचई में अगर बाराखंभा और मंडी हाउस के बीच खराबी आती है तो इंद्रप्रस्थ से आरके आश्रम के बीच मेट्रो सेवाएं प्रभावित होती हैं। लंबी दूरी होने के बावजूद इन दो स्टेशनों पर ही स्विचिंग की सुविधा होने की वजह से छह स्टेशनों पर मेट्रो की सेवाएं प्रभावित होती हैं। अब नए स्टेशनों के तैयार होने से ओएचई की मरम्मत में देरी नहीं होगी और न ही यात्रियों को मेट्रो के लिए अधिक इंतजार करना पड़ेगा। 

सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे से 12 बजे के बीच ब्लू लाइन पर इंद्रप्रस्थ, अक्षरधाम और मंडी हाउस के बीच मेट्रो रुक रुककर चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दिसंबर तक 26 स्टेशनों पर बनेंगे नए स्विचिंग स्टेशन
  • रेड लाइन पर रिठाला, इंद्रलोक, शास्त्री पार्क, मानसरोवर पार्क और दिलशाद गार्डन पर नए स्टेशन बनाए जाएंगे। 
  • येलो लाइन पर जहांगीरपुरी, विश्वविद्यालय, सिविल लाइन, चांदनी चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, ग्रीन पार्क, कुतुब मीनार, सुल्तानपुर और सिकंदरपुर में स्टेशन बनाए जाएंगे। 
  • ब्लू लाइन पर जनकपुरी पश्चिम, तिलक नगर, कीर्ति नगर, बारखंभा रोड, मंडी हाउस, इंद्रप्रस्थ, अक्षरधाम, नोएडा सेक्टर-16, नोएडा सिटी सेंटर
यात्रियों की नहीं होगी भीड़भाड़ 
बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन पर कुछ दिनों पहले नए स्विचिंग स्टेशन का शुभारंभ किया गया। इससे ओएचई में खराबी होने पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर न तो यात्रियों की अधिक भीड़ होती है और न ही एक ही स्टेशन के आसपास ट्रेनों को एक साथ रोकने की जरूरत होती है। इससे यात्रियों की सुविधाएं भी बढ़ रही हैं। 
ब्लू लाइन पर होंगे सर्वाधिक स्विचिंग स्टेशन
26 स्टेशनों पर नए स्विचिंग स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। दिसंबर के अंत तक अलग अलग कॉरिडोर पर चरणों में नए स्टेशन बनाए जाएंगे ताकि मेट्रो के आवागमन में सहूलियतें बढ़ सकें। फिलहाल रेड लाइन पर 18 है जबकि छह नए स्विचिंग स्टेशन बनने से संख्या 24 हो जाएगी। येलो लाइन पर 11 नए स्विचिंग स्टेशन बनने से संख्या 35 होगी जबकि ब्लू लाइन पर स्टेशनों की संख्या बढ़कर 38 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed