फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ICAI released CA final result Eskiraj of Tamil Nadu tops see list of toppers

आईसीएआई ने सीए फाइनल रिजल्ट किया जारी, तमिलनाडु के एस्साकिराज ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की लिस्ट

Mon, 01 Feb 2021 06:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Feb 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
ICAI released CA final result Eskiraj of Tamil Nadu tops see list of toppers
CA Result - फोटो : ICAI
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। सीए ओल्ड स्कीम का रिजल्ट 5.84 फीसदी और न्यू स्कीम का रिजल्ट 14.47 फीसदी रहा। ओल्ड स्कीम में तमिलनाडु के सलेम के रहने वाले एस्साकिराज ए ने टॉप किया है। वहीं चेन्नई की श्रीप्रिया दूसरे और जयपुर के मयंक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


न्यू स्कीम कोर्स में मुंबई की कोमल किशोर जैन ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि सूरत के मुदित अग्रवाल 73.63 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और मुंबई की राजवी भाद्रेश नाथवनी 73.38 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। परीक्षार्थी icaiexam.icai.org या caresults.icai.org पर जाकर अपने रोल नंबर, पिन व रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्ट (ओल्ड और न्यू) चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सीए ओल्ड स्कीम में ग्रुप-I और ग्रुप-II दोनों मिलाकर कुल 4143 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 242 पास हुए। वहीं सीए न्यू स्कीम में ग्रुप-I और ग्रुप-II दोनों मिलाकर कुल 19284 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 2790 पास हुए। कोविड-19 महामारी के चलते 21 नवंबर से 14 दिसंबर 2020 के बीच देश के हजार से ज्यादा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed