फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   I am committing suicide youth jumped into Yamuna by tweeting police saved life by jumping

दिल्ली: मैं आत्महत्या कर रहा हूं...ट्वीट कर यमुना में कूदा युवक, पुलिस ने छलांग लगाकर बचाई जान 

Mon, 14 Mar 2022 04:17 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 14 Mar 2022 04:17 AM IST
सार

युवक ने ट्वीट कर आत्महत्या करने की बात की है। तुरंत पहाड़गंज थाना प्रभारी रविंद्र कुमार तोमर ने एक टीम को होटल भेजा। वहां पहुंचने पर पता चला कि युवक पंद्रह मिनट पहले होटल छोड़ चुका है।

विज्ञापन
I am committing suicide youth jumped into Yamuna by tweeting police saved life by jumping
सिग्नेचर ब्रिज - फोटो : सोशल मीडियासिग्नेचर ब्रिज

विस्तार

अलवर के एक युवक ने ट्वीट कर आत्महत्या करने की सूचना दी। युवक के करीबियों ने ट्वीट देखा तो तुरंत राजस्थान पुलिस को खबर दी। युवक के दिल्ली स्थित पहाड़गंज के होटल में रुके होने का पता चलने पर अलवर पुलिस ने भी फौरन दिल्ली पुलिस को खबर दी। सूचना मिलने के बाद पहाड़गंज पुलिस को युवक की लोकेशन सिग्नेचर ब्रिज की मिली। तुरंत उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर थाना पुलिस को खबर दी गई। एक टीम सिग्नेचर ब्रिज पहुंची। पुलिस को देखकर युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। तीन पुलिसकर्मी यमुना में उसके पीछे कूद गए। खासी मशक्कत के बाद युवक को बचा लिया गया। ट्रामा सेंटर में उसका इलाज हुआ। बाद में परिजनों को बुलाकर युवक को परिवार के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10.20 बजे पहाड़गंज थाना पुलिस को अलवर पुलिस कंट्रोल रूम से एक कॉल मिली। अलवर पुलिस ने बताया कि पहाड़गंज के होटल में मोनिष दीक्षित (20) नामक युवक रुका हुआ है। युवक ने ट्वीट कर आत्महत्या करने की बात की है। तुरंत पहाड़गंज थाना प्रभारी रविंद्र कुमार तोमर ने एक टीम को होटल भेजा। वहां पहुंचने पर पता चला कि युवक पंद्रह मिनट पहले होटल छोड़ चुका है। पुलिस ने फौरन उसकी लोकेशन का पता किया तो वह करोल बाग की मिली। युवक के मोबाइल नंबर पर कॉल की गई, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद टीम लगातार उसकी लोकेशन को ट्रेस करती रही। दोपहर करीब 1.30 बजे युवक की लोकेशन सिग्नेचर ब्रिज की मिली। संदेह होने पर पहाड़गंज थाना पुलिस ने उत्तरी जिला के कंट्रोल रूम को खबर दी।
विज्ञापन


तिमारपुर थाना का स्टाफ सिग्नेचर ब्रिज पहुंचा। वहां युवक संदिग्ध हालत में खड़ा था। पुलिस उसके पास पहुंचती इससे पहले ही उसने यमुना में छलांग लगा दी। एसआई गुरीश बालयान, सिपाही प्रवीन व सुनील युवक के पीछे यमुना में कूद गए और उसे यमुना से बाहर निकाला। उसे ट्रामा सेंटर ले लाया गया। इस बीच परिवार भी दिल्ली आ गया। जांच में पुलिस को पता चला कि युवक अलवर का रहने वाला है। वह नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट से एलएलबी कर रहा है। उसकी परीक्षा खराब हुई थी। इसके बाद उसने आत्महत्या करने की बात की। दोस्तों ने उसका ट्वीट देखा तो परिवार और अलवर पुलिस को खबर दी। बाद में दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया। दिल्ली पुलिस की सूझबूझ से युवक की जान बच गई। परिवार ने दिल्ली पुलिस की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed