{"_id":"620b439485b6e4189c202d99","slug":"hypocritical-tantrik-raped-girl-in-name-of-exorcism-claimed-to-cure-disease-police-arrested-from-seemapuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: झाड़-फूंक के नाम पर पाखंडी तांत्रिक ने किया युवती से दुष्कर्म, बीमारी दूर करने का किया था दावा, पुलिस ने सीमापुरी से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: झाड़-फूंक के नाम पर पाखंडी तांत्रिक ने किया युवती से दुष्कर्म, बीमारी दूर करने का किया था दावा, पुलिस ने सीमापुरी से दबोचा
Tue, 15 Feb 2022 11:39 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:39 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगोलपुरी निवासी यामिन (45) के रूप में हुई है। पालम इलाके में रहने वाली 20 साल की युवती काफी दिनों से बीमार थी। किसी ने उसकी मां को बताया कि मंगोलपुरी में रहने वाला बाबा झाड़-फूंक के जरिए बीमारी को जड़ से खत्म कर देता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में झाड़-फूंक से बीमारी को दूर करने का दावा कर एक युवती से दुष्कर्म करने वाले पाखंडी बाबा को पुलिस ने सीमापुरी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने इलाज करवाने आई एक युवती को कुछ सुंघाया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगोलपुरी निवासी यामिन (45) के रूप में हुई है। पालम इलाके में रहने वाली 20 साल की युवती काफी दिनों से बीमार थी। किसी ने उसकी मां को बताया कि मंगोलपुरी में रहने वाला बाबा झाड़-फूंक के जरिए बीमारी को जड़ से खत्म कर देता है। युवती की मां बाबा के पास गई। बाबा ने बताया कि युवती को देखने के बाद ही उसका इलाज करेगा। एक दिन युवती की मां उसे लेकर बाबा के पास पहुंची।
विज्ञापन
वहां से जाने के बाद 12 फरवरी को उसने अपनी मां से बताया कि आरोपी ने इलाज के बहाने उसके साथ यौन शोषण किया था। उसके बाद युवती की मां ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी घटना के बाद से मंगोलपुरी से फरार हो गया है। रविवार को तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी सीमापुरी इलाके में छुपा हुआ है। पुलिस की टीम ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूलत: मेरठ यूपी का रहने वाला है और मंगोलपुरी में झाड़-फूंक कर इलाज करने का दावा करता था।
विज्ञापन