{"_id":"62730b264b059646bd67a7c5","slug":"husband-sets-wife-on-fire-in-anand-parvat-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: ईदी नहीं आई तो पत्नी पर थिनर डालकर लगाई आग, खुद भी झुलसा, दोनों अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात: ईदी नहीं आई तो पत्नी पर थिनर डालकर लगाई आग, खुद भी झुलसा, दोनों अस्पताल में भर्ती
Thu, 05 May 2022 04:54 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 05 May 2022 04:54 AM IST
सार
दंपती की पहचान बस्ती तालीवालान, आनंद पर्वत निवासी हसीना और सोहेल के रूप में हुई। 1 मई की देर रात पुलिस को राम मनोहर लोहिया अस्पताल से दंपती के झुलसने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला के पति सोहेल से बयान लेने की कोशिश की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंद पर्वत इलाके में ससुराल से ईदी नहीं आने से गुस्साए पति ने पत्नी पर थिनर छिड़क कर आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के दौरान पति भी झुलस गया।
विज्ञापन
शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाकर दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला का पंद्रह फीसदी झुलसी अवस्था में इलाज चल रहा है। महिला के बयान पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दंपती की पहचान बस्ती तालीवालान, आनंद पर्वत निवासी हसीना और सोहेल के रूप में हुई।
विज्ञापन
1 मई की देर रात पुलिस को राम मनोहर लोहिया अस्पताल से दंपती के झुलसने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला के पति सोहेल से बयान लेने की कोशिश की, लेकिन उसने बताया कि वह बाद में बयान देगा जबकि उसकी पत्नी बयान देने की स्थिति में नहीं थी। अगले दिन हसीना ने बयान देने की बात कही। पुलिस पटेल नगर के तहसीलदार के साथ महिला का बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
हसीना ने बताया कि पिछले साल 28 अक्तूबर को उसकी शादी सोहेल से हुई थी। पहली ईद होने की वजह से लड़की वालों के घर से ईदी आती है। इस बार पीड़िता के भाई ने कहा कि वह ईदी अगली बार भेज देंगे। इस बार पैसे भेज रहे हैं। इसी बात को लेकर 1 मई को देर रात एक बजे के करीब दंपति में झगड़ा हो गया।
महिला का आरोप है कि पति ने पहले उसे पीटा और फिर उसके उपर थिनर उड़ेल कर आग लगा दी। उसने आरोप लगाया कि उसकी ननद के बेटे ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाकर दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया।