फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Husband reached the police station after killing his wife on Valentine's Day

वेलेंटाइन-डे पर पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति

Mon, 15 Feb 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Husband reached the police station after killing his wife on Valentine's Day
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक शख्स ने वेलेंटाइन-डे के दिन अपनी पत्नी को तोहफे में मौत दे डाली। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को हत्या की खबर दी। पुलिस घर पहुंची तो महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था, जिसकी पहचान आशा के रूप में हुई। आरोपी पति जगदीश ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे लगता था कि उसके पड़ोसी युवक से संबंध है। इसी बात पर झगड़े के बाद उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आशा परिवार के साथ कला निकेतन स्कूल, गाजीपुर गांव में रहती थी। परिवार में पति के अलावा अन्य सदस्य हैं। जगदीश का जूतों का काम है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी पड़ोसी शख्स से मिलती है। इस बात पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रविवार तड़के दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद जगदीश ने पत्नी का गला रेत दिया और खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला के परिजनों व उसके मिलने-जुलने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके बाद जिस शख्स का आरोपी नाम बता रहा है, पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतका के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है। सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed