फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Husband murdered by strangling sari

साड़ी से गला घोंटकर पति की हत्या

Tue, 23 Feb 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered by strangling sari
नई दिल्ली। फतेहपुर बेरी थाना इलाके में महिला ने साड़ी से गला घोंटकर पति सिकंदर साहनी की हत्या कर दी। इसके बाद वह उसे सफदरजंग अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने महिला सरिता देवी (35) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि टीबी की बीमारी होने के बावजूद सिकंदर शराब पीता था। इसके बाद वह बच्चों के सामने ही उससे मारपीट व गाली-गलौज करता था। वह कोई काम भी नहीं करता था। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल से 21 फरवरी की सुबह 7:58 बजे सिकंदर को मृत हालत में लाने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पूछताछ के बाद फतेहपुर बेरी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह व एसआई नितिन कुमार की टीम ने सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सरिता देवी ने बताया कि सिकंदर साहनी को टीबी की बीमारी थी। वह शराब पीकर बहुत ज्यादा मारपीट व गाली-गलौज करता था। शनिवार को भी उसने शराब पीकर झगड़ा किया। उसने भी साड़ी से पति का गला दबा दिया। इससे सिकंदर की मौत हो गई। मूल रूप से बिहार में समस्तीपुर के गांव भगवानपुरा की रहने वाली सरिता पांच वर्ष पहले रोजगार की तलाश में परिवार के साथ दिल्ली आई थी। शुरू में सिकंदर ने वेल्डिंग का काम किया, मगर कुछ समय बाद छोड़ दिया। सरिता देवी के चार बच्चे हैं। इनमें एक मानसिक दिव्यांग है। इन्हें पालने की जिम्मेदारी वही उठा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले भी फतेहपुर बेरी थाना इलाके में सुनीता नाम की महिला ने पति ओमप्रकाश की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। सुनीता भी बिहार में समस्तीपुर की रहने वाली है। ओमप्रकाश भी कुछ नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed