{"_id":"62050e1994818324492e2710","slug":"husband-kills-wife-lover-because-of-illicit-relationship-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्म: अवैध संबंध की वजह से पति ने की पत्नी के आशिक की हत्या, नाले में मिला था युवक का शव, दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुर्म: अवैध संबंध की वजह से पति ने की पत्नी के आशिक की हत्या, नाले में मिला था युवक का शव, दंपती गिरफ्तार
Thu, 10 Feb 2022 06:37 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 10 Feb 2022 06:37 PM IST
सार
मृतक की शिनाख्त पंडवाला कलां निवासी सोनू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह मूलत: फर्रुखाबाद का रहने वाला था और दिल्ली में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
गिरफ्तार दंपती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाफरपुर कलां में अवैध संबंध में महिला के पति ने गोली मारकर की थी युवक की हत्या। पुलिस ने घटना के बाद से फरार दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला पर भागकर शादी करने का
विज्ञापन
दवाब दे रहा था। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल रिक्शा बरामद कर लिया है।
जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि आरोपी दंपति की पहचान हंस नगर कॉलोनी जाफरपुर कलां निवासी दौलतराम (33) और गुडडू (30) के रूप में हुई है। दोनों मजदूरी करते हैं। 8 फरवरी
विज्ञापन
को जाफरपुर के गंदा नाला से बोरे में एक युवक की लाश मिली थी। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
मृतक की शिनाख्त पंडवाला कलां निवासी सोनू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह मूलत: फर्रुखाबाद का रहने वाला था और दिल्ली में मजदूरी करता था। परिचितों की तलाश के दौरान पता चला
विज्ञापन
कि उसका एक परिचित दौलतराम घटना के बाद बिना किसी को बताए परिवार सहित गायब है। दौलतराम हाथरस यूपी का रहने वाला था। पुलिस की एक टीम उसके गांव में दबिश दी, जहां पता चला
कि वह वापस दिल्ली चला गया है। पुलिस उसपर निगरानी रखते हुए 9 फरवरी को दिल्ली पहुंचते ही उसे हिरासत में ले लिया।
वह हत्या की बात से इंकार करता रहा लेकिन छानबीन के दौरान पुलिस ने उसके घर के पीछे खून के धब्बा दिखा, जिसपर मिट्टी डालकर उसे छुपाने की कोशिश की गई थी। सख्ती करने पर उसने पत्नी
के साथ हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि सोनू को वह 17-18 साल से जानता था। उसकी बुआ की शादी सोनू के गांव में हुई है। सोनू यहां मजदूरी करता था। सोनू का उसके घर
आना जाना था। इस दौरान सोनू का उसकी पत्नी से अवैध संबंध हो गए। सोनू उसकी पत्नी पर भाग कर शादी करने का दवाब बना रहा था। उसकी पत्नी ने बच्चों को छोड़कर जाने से मना कर दिया।
घटना वाली रात सोनू शराब पीकर आया। उसके पास पिस्टल था। शादी नहीं करने पर उसने बेटे की हत्या करने की धमकी देने लगा। उसकी सोनू के साथ हाथापाई हो गई। दौलतराम ने उससे पिस्टल
छीनकर उसे गोली मार दी। सिर में गोली लगने से सोनू की मौत हो गई। दौलत राम पत्नी के साथ शव को बोरे में डालकर उसे रिक्शे पर लादकर नाले में फेंक दिया और आरोपी ने खून से सने कपड़े
को जला दिया और पिस्टल को मिट्टी गाड़ दिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पिस्टल कारतूस और अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस दौलतराम की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।