{"_id":"6037bc9753901044a70ff373","slug":"husband-killed-his-wife-in-burari-police-arrested-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की गला घोंटकर हत्या, रातभर शव के साथ सोया पति, सुबह उठा और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की गला घोंटकर हत्या, रातभर शव के साथ सोया पति, सुबह उठा और...
Thu, 25 Feb 2021 08:37 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 25 Feb 2021 08:37 PM IST
सार
-बुराड़ी के संत नगर में शराब के नशे में पति ने दिया वारदात को अंजाम, गुस्से में घोंटा गला
-सुबह आंख खुली तो देखा पत्नी में नहीं थी हरकत, नांगलोई बहन के घर से आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब के नशे में धुत एक शख्स ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। वारदात के बाद आरोपी महिला के पास ही लेट गया। सुबह जब उसकी आंख खुली तो पत्नी में कोई हलचल नहीं थी। आरोपी अपने कपड़े उठाकर फरार हो गया। मृतका की शिनाख्त हशिका (30) के रूप में हुई।
विज्ञापन
वारदात के समय महिला का चार साल का बेटा भी उसके पास ही सोया हुआ था। हत्या के चंद ही घंटों बाद बुराड़ी थाना पुलिस और उत्तरी जिले की साइबर सेल ने आरोपी राजकुमार (32) को नांगलोई में उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान राजकुमार ने बताया कि उसे शराब पीने की लत है। यह बात उसकी पत्नी हशिका को पसंद नहीं थी। इसी बात पर दोनों का झगड़ा होता था। मंगलवार देर रात कहासुनी के दौरान आरोपी राजकुमार ने हशिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि बुधवार सुबह संत नगर बुराड़ी से एक महिला की हत्या की कॉल आई थी। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक महिला तुलसी देवी मिली। तुलसी ने बताया कि उसके दामाद ने पांचवी मंजिल स्थित कमरे में उसकी बेटी हशिका की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
तुलसी ने बताया कि उसने करीब 6 साल पहले अपनी बेटी की शादी कोटला मुबारकपुर निवासी राजकुमार नामक युवक से की थी। राजकुमार पेशे से फोटोग्राफर था। शादी के बाद से ही राजकुमार हशिका को मारने-पीटने लगा। उसे शराब की लत लग गई। लॉकडाउन हुआ तो उसका धंधा बंद हो गया। करीब छह माह पूर्व वह कोटला से अपनी ससुराल संत नगर में आकर पांचवीं मंजिल पर पत्नी के साथ रहने लगा। राजकुमार ने प्लंबर का काम कर लिया जबकि हशिका ने घर के पास ही किराना की छोटी सी दुकान खोल ली। राजकुमार शराब के लिए पत्नी से रोजाना रुपये मांगता था।
रुपये न देने पर झगड़ा करता था। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 11.00 बजे हशिका, उसका चार साल का बेटा घर में मौजूद थे। तभी राजकुमार वहां पहुंचा। हशिका व राजकुमार का झगड़ा हुआ तो उसने गुस्से में पत्नी का गला घोंट दिया। हशिका बिस्तर पर गिर गई। राजकुमार भी उसके बराबर में लेटकर सो गया। सुबह 4.30 बजे उसकी आंख खुली तो पत्नी में हलचल न देखकर उसके होश उड़ गए। वह अपना सामान उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से आरोपी को बुधवार देर रात को नांगलोई से गिरफ्तार कर लिया। राजकुमार के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की जांच कर रहे हैं।