फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   hunger strike against the rule of amazon, flipkart

अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ कारोबारियों ने की भूख हड़ताल

Sat, 28 Dec 2019 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
hunger strike against the rule of amazon, flipkart
अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ कारोबारियों ने की भूख हड़ताल
विज्ञापन

नई दिल्ली। ई कॉमर्स कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ शुक्रवार को देश भर के कारोबारियों ने भूख हड़ताल की। नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर कं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बैनर तले पांच सौ विभिन्न शहरों में ई-कॉमर्स बाजार और भारत के खुदरा व्यापार के उपनिवेशवाद के खिलाफ व्यापारियों ने एक दिन की भूख हड़ताल की। इस दौरान कारोबारियों ने न केवल अमेजन और फ्लिपकार्ट बल्कि परिवहन, रसद, यात्रा, घर खरीदने, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं और अन्य वर्गों में काम करने वाली अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की सरकार से मांग की। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारतीय ई-कॉमर्स बाजार सभी प्रकार की अनुचित व्यापारिक कुप्रथाओं से मुक्त हो। जब तक सरकार इन कंपनियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है तब तक हमारा राष्ट्रीय आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने अमेजन और फ्लिपकार्ट पर व्यापारी वर्ग के अनुकूल होने और छोटे व्यापारियों को अपने पोर्टल पर स्थान देने के दावों को नौटंकी करार किया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed