फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Hotel manager arrested in CM's fake signature case

सीएम के फर्जी हस्ताक्षर मामले में होटल मैनेजर गिरफ्तार

Fri, 24 Sep 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Hotel manager arrested in CM's fake signature case
नई दिल्ली। कनॉट प्लेस पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा के फर्जी हस्ताक्षर मामले में दिल्ली के पांच सितारा होटल द प्लाजा के मैनेजर अनिल गोयल को गिरफ्तार किया है। दूसरे मैनेजर रोहित की तलाश कर रही है। होटल में आरोपियों को फर्जी नाम से ठहराया गया था। पुलिस होटल के मालिक से भी जल्द पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कनॉट प्लेस पुलिस ने होटल मैनेजर अनिल गोयल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अनिल गोयल ने बताया था कि उसने पैसे के लालच में हस्ताक्षर करने वाले आरोपियों को होटल में फर्जी नाम से ठहराया था। पुलिस दूसरे मैनेजर रोहित की तलाश की जा रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा के फर्जी हस्ताक्षर मामले के दो आरोपी इमरान शा चौधरी व राजीव कालिथा नई दिल्ली स्थित होटल द प्लाजा में गलत नाम व आईडी से रुके थे। आरोपियों ने होटल मैनेजर को पांच हजार रुपये की रिश्वत दी और राजू के नाम से ठहरे। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर असम पुलिस होटल पहुंची। लेकिन होटल प्रबंधन ने उस नाम के आरोपी नहीं ठहरे होने की बात कही। असम पुलिस होटल में रुके लोगों की सूची लेकर चली गई। दोनों आरोपी होटल से दक्षिणी दिल्ली व एयरपोर्ट पहुंचे। राजीव कालिथा फ्लाइट से असम चला गया। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के आधार पर इमरान शा चौधरी को दक्षिणी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने खुलासा किया कि वे द प्लाजा होटल में ठहरे थे। असम पुलिस ने इसकी शिकायत नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव को दी। नई दिल्ली जिला पुलिस ने जांच में पाया कि होटल प्रबंधन ने मेहमानों की सूची में से राजू का नाम डिलीट कर दिया था। इसके बाद कनॉट प्लेस थाने में होटल के दो मैनेजर अनिल गोयल व रोहित और होटल मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed