फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   homegaurd killed in road accident

तेज रफ्तार कार ने पिकेट पर तैनात होमगार्ड को मारी टक्कर, मौत

Sun, 08 Nov 2020 01:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
homegaurd killed in road accident
नरेश कुमार.. - फोटो : amar ujala

शकरपुर क्षेत्र में विकास मार्ग पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने पुलिस पिकेट पर तैनात होमगार्ड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि होमगार्ड हवा में उछलकर दूर जा गिरा। पिकेट पर तैनात बाकी पुलिसकर्मी उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार का कुछ हिस्सा टूटकर घटना स्थल पर गिर गया। शकरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक होमगार्ड नरेश कुमार (41) पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर में सपरिवार रहता था। इसके परिवार में पत्नी मीनू और आठ साल का बेटा कार्तिक है। नरेश पिछले करीब 10 वर्षों से होमगार्ड था। फिलहाल उसकी तैनाती शकरपुर थाने में थी। शुक्रवार रात को वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ विकास मार्ग पर पिकेट ड्यूटी पर था। टीम हीरा स्वीट्स के पास वाहनों की जांच कर रही थी। रात करीब 2:30 बजे एक तेज रफ्तार कार लक्ष्मी नगर से कड़कड़ी मोड़ की ओर आई।
विज्ञापन


नरेश पिकेट के कोने पर खड़ा था। चालक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी नरेश को टक्कर मारता हुआ वहां से फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि नरेश हवा में उछलकर दूर जा गिरा। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद नरेश का शव परिवार को सौंप दिया है। जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले ही बेटे के नाम पर खोला था फोटो स्टूडियो
नरेश की मौत के बाद से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। नरेश दिनरात मेहनत कर परिवार को पाल रहा था। होमगार्ड की नौकरी से परिवार का गुजारा नहीं चलता था। उसने काफी अनुरोध कर अपनी नाइट ड्यूटी लगवाई हुई थी। दिन में वह कुछ और काम कर लेता था। करीब एक सप्ताह पूर्व नरेश ने घर के नीचे बेटे के नाम से फोटो स्टूडियो खोला था। भतीजे अर्जुन ने बताया कि उसके चाचा बहुत मेहनती थे। वर्ष 2000 में नरेश के माता-पिता की मौत हो गई थी। उसके दो भाई और हैं जो अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed