{"_id":"5f63ba048ebc3e32af74d02d","slug":"home-minister-amit-shah-discharge-from-aiims-ashram-news-noi5368947130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह को एम्स से मिली छुट्टी, घर पर आराम की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह को एम्स से मिली छुट्टी, घर पर आराम की सलाह
Fri, 18 Sep 2020 03:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह हेल्थ अपडेट: गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एम्स के डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। डॉक्टरों ने केंद्रीय मंत्री को घर पर आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक उपचार के बाद पोस्ट कोविड दुष्प्रभावों से ग्रस्त केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य में पहले से खासा सुधार है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये एक कार्यक्रम में सहभागिता भी की। एम्स के ही डॉक्टरों के अनुसार भर्ती होने के दौरान भी केंद्रीय गृहमंत्री लगातार अपने कार्य कर रहे थे। अहम है कि रविवार रात अचानक तबियत में गिरावट होने की वजह से केंद्रीय गृहमंत्री को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
हालांकि दिल्ली एम्स ने एक बयान जारी करते हुए लोकसभा सत्र से पहले रूटीन जांच के चलते उन्हें भर्ती होने की जानकारी दी थी। एम्स प्रवक्ता के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अब पहले से काफी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
गृहमंत्री पोस्ट कोविड केयर के लिए भी हुए थे एम्स में भर्ती
गृह मंत्री अमित शाह को एस्स से छुट्टी दे दी गई, वह यहां पोस्ट कोविड केयर के लिए भर्ती हुए थे। एम्स की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सोमवार(31 अगस्त) की सुबह गृहमंत्री पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। वह कोरोनावायरस के संपर्क में आए थे, जिसके बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चला था।
हालांकि, कोरोना से ठीक होने के बाद भी उन्हें सीने में दर्द की शिकायत और कुछ अन्य परेशानियां आ रही थीं, जिसके लिए उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। बीते कुछ दिनों से अस्पताल से ही मंत्रालय का कामकाज संभाल रहे थे। शनिवार को एम्स ने जानकारी थी दी की गृहमंत्री स्वस्थ हो गए हैं और जल्द ही उनको छुट्टी दे दी जाएगी।