{"_id":"607e47936ca3da3f340109be","slug":"home-delivery-of-liquor-permission-for-online-sale-from-delhi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की होम डिलीवरी: कोरोना को देखते हुए दिल्ली सरकार से मांगी ऑनलाइन बिक्री की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की होम डिलीवरी: कोरोना को देखते हुए दिल्ली सरकार से मांगी ऑनलाइन बिक्री की अनुमति
Tue, 20 Apr 2021 08:50 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 20 Apr 2021 08:50 AM IST
सार
एक बार फिर शराब की होम डिलीवरी की मांग उठने लगी है। लॉकडाउन की घोषणा के बाद जिस तरह से शराब केंद्रों पर भीड़ बढ़ी इसके देखते हुए ही शराब कंपनियों ने दिल्ली सरकार से यह मांग की है।
विज्ञापन
delhi liquor shop
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बार फिर शराब की होम डिलीवरी की मांग उठने लगी है। लॉकडाउन की घोषणा के बाद जिस तरह से शराब केंद्रों पर भीड़ बढ़ी इसके देखते हुए ही शराब कंपनियों ने दिल्ली सरकार से यह मांग की है।
विज्ञापन
कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन एल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दुकानें बंद है। बावजूद सरकार ने होम डिलीवरी की अनुमति दी है। दिल्ली में छह दिनों के लॉकडाउन के बाद शराब बिक्री केंद्रों पर भीड़ बढ़ गई। यह जनता की घबराहट ही थी। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि दिल्ली में ऑनलाइन बिक्री की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए सोमवार रात से एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया गया है। घोषणा होते ही सोमवार को शराब ठेकों पर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। हर कोई इसी होड़ में लगा रहा कि किसी तरह जरूरत भर बोतलें मिल जाएं।
विज्ञापन
भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि कोविड नियम तो दूर, लोग सोशल डिस्टेंसिंग तक को भूल गए।
गोल मार्केट इलाके में तो भीड़ इतनी अधिक हो गई थी कि पुलिस को क्राउड मैनेजमेंट करना पड़ गया। सीएम केजरीवाल ने बताया था कि आवश्यक सेवाएं, खाद्य और मेडिकल सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। शादी-विवाह में 50 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति होगी। इसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे।