फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Home delivery of HSRP in more than 500 colonies OF DELHI

500 से अधिक कॉलोनियों में एचएसआरपी की होम डिलीवरी

Sat, 02 Jan 2021 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Jan 2021 06:53 AM IST
विज्ञापन
Home delivery of HSRP in more than 500 colonies OF DELHI
demo pic... - फोटो : amar ujala

वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) की होम डिलीवरी को बढ़ाने के लिए कंपनी ने भी कोशिशें तेज कर दी है। अभी तक दिल्ली की 500 से अधिक कॉलोनियों में होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है ताकि आवेदकों को कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। आवेदकों की बढ़ती संख्या की वजह से मार्च तक की वेटिंग चली गई थी, लेकिन नंबर प्लेट की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है ताकि इंतजार कम हो। आवेदन के साथ वाहन संबंधी ब्यौरा कम किए जाने से वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


वाहन मालिकों को मिली राहत
वाहन मालिकों की सुविधा के लिए आवेदन पत्रों के लिए जरूरी ब्यौरा भी कम कर दिए गए हैं ताकि लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। कई वाहन चालकों के मोबाइल नंबर बदलने की वजह से उन्हें एचएसआरपी संबंधी मैसेज भी नहीं मिल रहे थे। इस वजह से लोगों को हो काफी देरी हो रही थी। आवेदन के साथ भरे जाने वाले ब्यौरा कम किए जाने की वजह से वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिली है।  
विज्ञापन


टीमें बढ़ाने पर फिलहाल नहीं लिया गया निर्णय
एचएसआरपी न होने पर वाहन चालकों के चालान का सिलसिला जारी है। परिवहन विभाग ने अगले कुछ दिनों में कार्रवाई के लिए लगाई गई टीमें बढ़ाए जाने की बात कही थी, फिलहाल इसपर निर्णय नहीं लिया गया है। इस मामले में हाईकोर्ट की ओर से संज्ञान लेने के बाद एक बार फिर कार्रवाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed