फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Himachal Assembly Election 2022: Congress has posted national secretary in every district one-third people from Priyanka Gandhi Vadra's team

Himachal Assembly Election 2022: कांग्रेस ने कसी कमर, हर जिले में तैनात किया राष्ट्रीय सचिव, एक-तिहाई लोग प्रियंका गांधी वाड्रा की टीम से

Sun, 22 May 2022 10:41 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 22 May 2022 10:41 AM IST
सार

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रभारी राजीव शुक्ला ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर बैठक की और सचिवों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में मौजूद रहे एक नेता ने बताया कि यह एक शुरुआती बैठक थी लेकिन सचिवों को बूथ प्रबंधन पर फोकस करने और बूथ कमेटियां तैयार करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Himachal Assembly Election 2022: Congress has posted national secretary in every district one-third people from Priyanka Gandhi Vadra's team
कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के चुनाव की तैयारियों में जुटी - फोटो : social media

विस्तार

इस साल होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने प्रदेश के हर जिले की कमान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव को दे दी है। पार्टी की चुनाव तैयारियां देखने के लिए नियुक्त 12 राष्ट्रीय सचिवों में से एक-तिहाई लोग पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की टीम के हैं। सूत्रों को भरोसा है कि प्रियंका गांधी राज्य में सत्ता में लौटने के कांग्रेस के मिशन पर विशेष फोकस रखेंगीं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने शनिवार को निर्णय लिया कि चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तैनात किए जाएंगे। राष्ट्रीय सचिवों में दीपिका पांडे, चंदन यादव, राजेश तिवारी, रोहित चौधरी, धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल, विकास उपाध्याय, विजय सिंगला और चेतन चौहान एक सप्ताह में अपने मिशन में जुट जाएंगे। राजस्थान के उदयपुर में पार्टी के चिंतन शिविर के कुछ दिनों में ही राष्ट्रीय सचिवों को उनकी जिम्मेदारी बता दी गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रभारी राजीव शुक्ला ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर बैठक की और सचिवों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में मौजूद रहे एक नेता ने बताया कि यह एक शुरुआती बैठक थी लेकिन सचिवों को बूथ प्रबंधन पर फोकस करने और बूथ कमेटियां तैयार करने के लिए कहा गया है, जो चुनाव जीतने के लिए महत्वपूर्ण है। कांग्रेस कार्य समिति की एक बैठक जून में भी करने की भी योजना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed