{"_id":"618e84f6a6e6d51f6e257d1c","slug":"highest-cases-of-corona-in-delhi-after-77-days-ashram-news-noi6154179170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 77 दिन बाद कोरोना के सबसे अधिक केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 77 दिन बाद कोरोना के सबसे अधिक केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में 77 दिन बाद कोरोना के सबसे अधिक केस
नई दिल्ली। दिल्ली में आखिरकार स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी सच साबित होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को राजधानी में 77 दिन बाद कोरोना के सबसे अधिक 62 मामले सामने आए, वहीं 21 दिन बाद संक्रमण के चलते दो मरीजों की मौत भी दर्ज की गई। पिछले दो दिन में कोरोना जांच को लेकर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, बावजूद इसके संक्रमण दर में 0.04 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। इसके साथ एक ही दिन में दिल्ली के 14 इलाकों को सील कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह से इन इलाकों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर लॉकडाउन जैसे नियम लागू कर दिए हैं। फिलहाल राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 97 से बढ़कर 111 तक पहुंच चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 62 दर्ज की गई है, वहीं 56 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। पिछले एक दिन में 49874 सैंपल की जांच हुई थी, जिनमें 0.12 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। ठीक एक दिन पहले 49912 सैंपल की जांच की गई थी लेकिन उनमें 0.08 फीसदी ही संक्रमित मिले थे।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में इससे पहले एक दिन में 61 मामले 27 अगस्त को दर्ज किए गए थे लेकिन इसके बाद से लगातार कमी देखने को मिली। ठीक इसी तरह कोरोना संक्रमण की वजह से दिल्ली में आखिरी मौत 22 अक्तूबर को हुई थी। लेकिन अब दो मरीजों की एक ही दिन में मौत हुई है। वहीं 19 अगस्त को आखिरी बार दिल्ली में एक से अधिक मरीजों की मौत दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
फिलहाल दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,40,332 हो चुकी है, जिनमें से 1414868 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनके अलावा मरने वालों की संख्या बढ़कर 25093 हो चुकी है। क्रिय मरीजों की संख्या भी 371 हैं, जिनमें से 156 मरीजों का इलाज घरों में चल रहा है। पिछले एक दिन में 81035 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, जिनमें से 52389 ने दूसरी खुराक ली है। फिलहाल दिल्ली में दोनों खुराक लेने वालों की संख्या बढ़कर 77.97 लाख हो चुकी है।