{"_id":"59ed5e694f1c1bd1538b89a1","slug":"heavy-rush-of-passengers-at-new-delhi-railway-station-ahead-of-chhath-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के बाद छठ पूजा ने मुश्किल किया ट्रेनों का सफर, यात्रियों की भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के बाद छठ पूजा ने मुश्किल किया ट्रेनों का सफर, यात्रियों की भारी भीड़
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
Heavy rush of passengers at New Delhi railway station in early morning hours ahead of 'Chhath Puja' pic.twitter.com/GZGEoeJCO3
— ANI (@ANI) October 23, 2017
दिवाली के बाद छठ पूजा के लिए जाने वाले यात्रियों ने सफर शुरू कर दिया है। इससे पूर्व की ओर जाने वाली ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों में चल रहे हैं। पूजा स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों को राहत देने की कोशिश की जा रही है। वहीं, ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- त्योहार के बाद वापसी के लिए हर घंटे पर मिलेगी एसी स्पेशल बस
विज्ञापन
बता दें कि, यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पूर्व दिशा में स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 22 अक्टूबर को करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें आनंद विहार व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।
ये भी पढ़ें- अब छठ पूजा की भीड़ ने मुश्किल किया ट्रेनों का सफर
दिल्ली के स्टेशनों से सियालदाह, रांची जंक्शन, जोगबनी, गोरखपुर, पटना, जयनगर और सहरसा के लिए रवाना होगी। ये ट्रेन बरास्ता गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ व उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी। नियमित ट्रेनों में अगर आरक्षित बर्थ नहीं मिल रहा तो आप इन ट्रेनों से यात्रा कर सकते हैं।