फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Monsoon Update: Heavy Rain in Delhi, July Rain Broke The Record Of 18 Years

Delhi Weather: जुलाई की बारिश ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड, 2003 के बाद पहली बार इतना पानी बरसा

Wed, 28 Jul 2021 02:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Jul 2021 02:39 PM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के लिए डाटा उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार सुबह के मात्र तीन घंटे में 100 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। यह जुलाई माह में 24 घंटे के दौरान आठ साल में सर्वाधिक वर्षा है।

विज्ञापन
Delhi Monsoon Update: Heavy Rain in Delhi, July Rain Broke The Record Of 18 Years
झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार देरी से पहुंचा मानसून राजधानी को जमकर सराबोर कर रहा है। जुलाई में अब तक 381 मिमी बारिश हुई है, जो 18 साल में सर्वाधिक है। वर्ष 2003 के बाद यह पहला मौका है, जब इतनी अधिक बारिश हुई है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के लिए डाटा उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार सुबह के मात्र तीन घंटे में 100 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। यह जुलाई माह में 24 घंटे के दौरान आठ साल में सर्वाधिक वर्षा है। 
विज्ञापन


वर्ष 2013 में दिल्ली में 21 जुलाई को 123.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इस माह राजधानी में बारिश वाले 14 दिन दर्ज हुए हैं। मानसून 16 दिन की देरी से 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। मानसून की देरी ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जबरदस्त बारिश के कारण दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर रहा है और लंबे यातायात जाम लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला ने 27 जुलाई तक 108 प्रतिशत ज्यादा 380.9 एमएम बारिश दर्ज की है, जबकि सामान्य बरसात 183.5 मिमी होती है। पूरे जुलाई माह में सामान्य तौर पर 210.6 मिमी बरसात होती है। पिछले साल जुलाई में 236.9, 2019 में 199.2, 2018 में 286.2, 2017 में 170.5, 2016 में 292.5 और 2015 में 235.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। 2013 में 340.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। अब तक का सर्वाधिक वर्षा जुलाई 2003 में 632.2 मिमी हुई थी।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच कम 29.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों के भीतर दिल्ली के सफदरजंग मानक केंद्र पर 100 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। पालम में शाम साढ़े पांच बजे तक 59.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटों के अंदर अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है। अगले 24 घंटों में भी मध्य स्तर तक बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी। इसके बाद 30 और 31 जुलाई को भी दिल्ली में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में बारिश होने की वजह से तापमान में और कमी आएगी। इस कड़ी में अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 2भ5 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश की संभावना बताई है। 


उल्लेखनीय है कि दिल्ली में गत 13 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दी थी। जो कि अपने तय समय से 16 दिन देरी से पहुंचा था। आमतौर पर दिल्ली में 27 जून के आसपास मानसून पहुंचता है और आठ जुलाई तक जारी रहता है। इस बार मौसम विभाग ने 15 जून को ही मानसून के पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन बाद में इसमें देरी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed