फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Heavy rain amid yellow alert in Delhi NCR

Delhi Rain: दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में झमाझम बारिश, सड़कों पर जाम

Fri, 04 Aug 2023 08:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 08:13 PM IST
सार

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Heavy rain amid yellow alert in Delhi NCR
दिल्ली के आर के पुरम इलाके में बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए हुए थे। जब बादल बरसे तो तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं बारिश के साथ ही कई जगहों पर जाम भी लग गया है। मौसम विभाग ने 4 से 6 अगस्त तक दिल्ली एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि दिल्ली में जुलाई महीने में मानसून की 75 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर जुलाई में 209.7 मिमी बारिश होती है, जबकि माह के अंत तक 384.6 मिमी बारिश हो चुकी है। अमूमन पूरे मानसून सीजन में 486.3 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में दिल्ली में अच्छी बारिश हुई है। मानसून सीजन में 23-24 अगस्त तक रुक-रुक के बारिश होती रहती है। 


मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया था कि अगले चार से पांच दिनों के बीच बारिश हो सकती है। इसकी वजह से दिल्ली एनसीआर के तापमान में गिरवाट आएगी।

मौसम विभाग ने गुरुवार को पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया था। 4 से 6 अगस्त के बीच दिल्ली और आस पास के इलाकों में बारिश होगी। आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, पंजाबी बाग, वसंत कुंज, महरौली, छत्तरपुर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं एनसीआर की बात करें तो  गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed