{"_id":"64b88cb7684fe18e790e2716","slug":"haryana-drivers-breaking-traffic-rules-in-delhi-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rules on Road : हरियाणा वाले दिल्ली में तोड़ रहे ट्रैफिक नियम, यूपी के भी कम नहीं, दुपहियों ने उड़ाईं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rules on Road : हरियाणा वाले दिल्ली में तोड़ रहे ट्रैफिक नियम, यूपी के भी कम नहीं, दुपहियों ने उड़ाईं धज्जियां
Thu, 20 Jul 2023 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 Jul 2023 06:54 AM IST
सार
हरियाणा के वाहन चालकों ने दिल्ली में 48 या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियम तोड़े हैं। हरियाणा के वर्ष 2019 से लेकर 30 जून, 23 तक दिल्ली में आए 33742 वाहनों के 1651335 नोटिस चालान जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चालक भी वाहन चलाते समय लापरवाही बरतने में पीछे नहीं हैं। हरियाणा के वाहन चालकों ने दिल्ली में 48 या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियम तोड़े हैं। हरियाणा के वर्ष 2019 से लेकर 30 जून, 23 तक दिल्ली में आए 33742 वाहनों के 1651335 नोटिस चालान जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इससे ये साफ होता है कि हरियाणा से आए वाहनों ने दिल्ली में जमकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं। इसके बाद यूपी से दिल्ली आए वाहनों ने 38 या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियम तोड़े हैं। दूसरी तरफ दिल्ली में दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 115,775 वाहनों के 4,510,181 नोटिस चालान, हरियाणा में 33,742 वाहनों के 1,651,335 नोटिस और यूपी के 11,265 वाहनों के 4,27,435 नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन राज्यों के सभी उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों ने अभी तक नोटिस चालान जमा नहीं कराया है। दिल्ली पुलिस ने इन वाहन स्वामियों को बार-बार रिमाइंडर भेजा है, इसके बावजूद नोटिस चालान जमा नहीं कराए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन राज्यों के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ आदि राज्यों के काफी संख्या में वाहन उल्लंघनकर्ताओं की श्रेणी में हैं। दिल्ली में वर्ष 2019 में 3,56,580 वाहनों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। वर्ष 2020 में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2020 में 24,87,920 वाहनों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था। 30 जून, 2023 तक 6,39,494 वाहन चालकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं
दिल्ली में सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने में दो पहिया वाहन टॉप पर हैं। पुलिस ने 2021 में 11,373 चालान किए तो वहीं 2022 में खतरनाक ड्राइविंग के 21,567 चालान किए गए। इसी तरह दोपहिया सवारों द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग 73 फीसदी बढ़ गया। एक साल पहले मोबाइल फोन प्रयोग के मामले 4,192 थे तो वहीं अब यह बढ़कर 2022 में 7,269 हो गए। पिछले साल 2021 की तुलना में रेड लाइट जंप के लिए केस में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। खतरनाक ड्राइविंग के मामलों में पिछले साल की तुलना में 89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। नाबालिगों के अवैध ड्राइविंग के मामलों में 300 फीसदी की वृद्धि देखी गई।