{"_id":"61ec856b209f890df939553e","slug":"harmeet-singh-kalka-became-the-new-head-of-delhi-sikh-gurdwara-management-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : हंगामे के बीच हरमीत सिंह कालका बने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : हंगामे के बीच हरमीत सिंह कालका बने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान
Sun, 23 Jan 2022 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Jan 2022 04:00 AM IST
सार
कमेटी के नए प्रधान का चुनाव शनिवार सुबह से ही हंगामेदार रहा। कालका को 51 सदस्यों में से 29 सदस्यों का वोट हासिल हुआ।
विज्ञापन
हंगामेदार रहा चुनाव...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान का चुनाव शनिवार सुबह से ही हंगामेदार रहा। कमेटी के प्रधान पद के लिए बादल गुट के हरमीत सिंह कालका और शिरोमणि अकाली दल दिल्ली गुट के परमजीत सिंह सरना के बीच मतदान हो रहा था।
विज्ञापन
इतना ही नहीं मतदान के दौरान कमेटी के सदस्य आपस में ही भिड़ गए और हाथापाई भी हुई। गुरुद्वारा रकाबगंज में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष कई सदस्य एक-दूसरे को भला बुरा कहते रहे। हंगामा इस कदर उग्र हुआ कि मौके पर माहौल को शांत करवाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। गुरु ग्रंथ साहिब के सामने
विज्ञापन
मर्यादाओं को टूटते देख महिला सदस्य बीच मतदान में ही बहिष्कार करके चली गईं। हालांकि बाद में वह मतदान में हिस्सा लेने पहुंचीं।
उधर, हरमीत सिंह कालका को 51 सदस्यों में से 29 सदस्यों का वोट हासिल हुआ। देर रात इसकी घोषणा की गई, जिसके बाद कालका को विजयी घोषित कर दिया गया।