फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   hanuman mandir at chandni chowk can get statutory approval within two days from North Delhi Municipal Corporation

चांदनी चौकः हनुमान मंदिर को वैधानिक मंजूरी दिलाने की तैयारी, विपक्ष ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

Tue, 23 Feb 2021 04:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Feb 2021 04:37 AM IST
विज्ञापन
hanuman mandir at chandni chowk can get statutory approval within two days from North Delhi Municipal Corporation
हनुमान मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला

सियासी खींचतान के बीच उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से चांदनी चौक स्थित हनुमान मंदिर को दो दिन के भीतर मंजूरी मिल सकती है। इस संबंध में सोमवार को आयोजित निगम की उच्च स्तरीय बैठक में प्रस्ताव को पारित करने का निर्णय लिया गया है। विपक्ष की ओर से भी इस प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने कहा कि हनुमान मंदिर को लेकर निगम के अधिकारियों के संग एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई है। इसमें मंदिर को वैधानिक मंजूरी देने के लिए चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि चूंकि, मंदिर चांदनी चौक के सेंट्रल वर्ज पर है, ऐसे में यह मार्ग को प्रभावित नहीं कर रहा है। इसको देखते हुए इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, जिसे सदन की बैठक में सर्वसम्मति से पास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से भी इस प्रस्ताव पर कोई पेंच न फंसे इसके लिए पहले ही एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस बैठक में विपक्ष के सभी नेता शामिल होंगे और प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कराने के लिए अपील की जाएगी। दूसरी ओर निगम के एक अधिकारी के मुताबिक, मंदिर को बनाने के लिए नक्शे का पास होना जरूरी होता है। साथ ही संबंधी दस्तावेजों में इस बात की पुष्टि करना भी जरूरी होता है कि मंदिर किसी संस्था द्वारा बनाया जा रहा है या फिर निजी तौर पर बनाया जा रहा है। नक्शे को पास कराने के लिए इमारत का पूरी तरह से निरीक्षण किया जाता है। इसमें वेंटीलेशन, ग्राउंड कवरेज, ऊंचाई व अन्य संबंधी मानक भी देखे जाते हैं। इसके बाद निगम अपनी ओर से इमारत को अंतिम मंजूरी देकर नक्शा देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी ने मंदिर निर्माण पर जताई है आपत्ति
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सेंट्रल वर्ज पर स्थापित किए गए मंदिर को लेकर आपत्ति जताई है। विभाग ने कोतवाली थाना में इस संबंध में लिखित में शिकायत भी दी है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि कूचा महाजनी के पास अनजान लोगों द्वारा रातों-रात तैयार किया गया मंदिर का ढांचा चांदनी चौक विकास परियोजना में बाधा उत्पन्न कर रहा है। यह ढांचा बिना किसी सूचना और मंजूरी के तैयार किया गया है। इस संबंध में पुलिस की ओर से जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। दरअसल, चांदनी चौक पुनर्निर्माण में लाल किले से लेकर फतेहपुरी तक 1.3 किलोमीटर के मार्ग के सौंदर्यकरण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। मार्ग पर बने सेंट्रल वर्ज पर ट्रांसफार्मर व पेड़ पौधों लगाने का प्रस्ताव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed