{"_id":"620c073cb20d4f37561c7c6e","slug":"hair-donate-camp-organized-in-aiims-delhi-cancer-patients-will-get-free-wig","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में लगा शिविर: कैंसर मरीजों का हाल बदलेंगे दान में मिले बाल, एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ दाताओं ने की सहभागिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में लगा शिविर: कैंसर मरीजों का हाल बदलेंगे दान में मिले बाल, एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ दाताओं ने की सहभागिता
Wed, 16 Feb 2022 01:34 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:34 AM IST
सार
नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कैंसर मरीजों का हाल बदलने के लिए बाल दान में लिए गए। मंगलवार को अस्पताल परिसर में ज्वाइंट टूगेदर ट्रस्ट संगठन के सहयोग से यह शिविर लगाया गया जिसमें शाम तक रिकॉर्ड तोड़ 120 से अधिक लोगों ने अपने बाल दान दिए।
विज्ञापन
एम्स में आयोजित हुआ बाल दान शिविर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीमो, रेडियोथैरेपी से बाल झड़ने के चलते कैंसर पीड़ित खासतौर पर महिला व बच्चों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बीमारी के कारण लंबे समय तक शारीरिक परेशानी के बाद बालों की वजह से इन्हें मानसिक चोट भी पहुंचती है। इसी परेशानी से बाहर लाने के लिए दिल्ली में पहली बार बालों के लिए शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कैंसर मरीजों का हाल बदलने के लिए बाल दान में लिए गए। मंगलवार को अस्पताल परिसर में ज्वाइंट टूगेदर ट्रस्ट संगठन के सहयोग से यह शिविर लगाया गया जिसमें शाम तक रिकॉर्ड तोड़ 120 से अधिक लोगों ने अपने बाल दान दिए। मासूम से लेकर गर्भवती तक ने आठ से 14 इंच तक के बाल दान किए।
विज्ञापन
शिविर में एम्स के नर्सिंग कॉलेज के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया और इनके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी से आए कर्मचारियों ने भी बाल दान में दिए। ट्रस्ट के संस्थापक अमित कुमार ने बताया कि कैंसर का मरीज दोहरी मार झेलता है। एक ओर लंबा इलाज, खर्च और पीड़ा उसे तोड़ देती है तो वहीं दूसरी ओर कीमो-रेडियोथैरेपी के चलते उक्त रोगी के बाल झड़ने लगते हैं। महिलाओं के लिए यह और भी अधिक मुसीबत होता है जब उनके सिर पर एक भी बाल नहीं बचता। सामाजिक स्तर पर इन्हें अलग ही नजरिए से लोग देखते हैं जिसका असर इनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए दिल्ली में पहली बार बाल शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिल्ली एम्स मेंइससे पहले कभी ऐसा आयोजन नहीं हुआ था। पहली बार में ही 100 से ज्यादा लोगों ने आगे आकर अपने बाल दान में दिए। अमित के अनुसार आमतौर पर बाजार में बेहतर गुणवत्ता और लंबे बालों की विग 10 से 20 हजार रुपये में मिलती है लेकिन शिविर से एकत्रगित बालो की अब विग बनाई जा रही है जिसे निशुल्क मरीजों के लिए उपलब्ध किया जाएगा। एम्स में पंजीकृत कैंसर रोगियों के अलावा दूसरे अस्पतालों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगें।
आप भी दान करो बाल
मैं भी अपने बाल दान कर रही हूं। आप भी अपने बाल दान कर सकते हैं। मैंने कई बार कैंसर मरीजों को टीवी पर देखा है, मेरे जैसे छोटे बच्चे भी अक्सर दिख जाते हैं। उनके सिर पर बाल नहीं होते, उनकी मदद करना बहुत जरूरी है। इसलिए मैं अपनी मम्मी के साथ एम्स आई और मैंने अपने बाल दान किए। - दिव्यांशी, पांच वर्षीय दिल्ली निवासी
गर्भवती मोक्क्षा के बाल सबसे लंबे
शिविर के दौरान गर्भवती महिला मोक्क्षा भी अपने बाल दान करते दिखाई दीं। दान के बाद जब मोक्क्षा के बालों की लंबाई नापी गई तो वह 14 इंच मिली जो पूरे शिविर के दौरान सबसे अधिक लंबे बाल की श्रेणी में आया। इस दौरान मोक्क्षा ने कहा, ‘‘औरों की मदद के लिए भी अक्सर लोग अपने अनुसार कार्य करते हैं। मैं गर्भवती हूं इसलिए किसी की मदद नहीं कर सकती, ऐसी सोच नहीं है। इसलिए मैं यहां आई और बाल दान में दिए।’’