फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gramin Seva driver tramples minor with vehicle, dies

ग्रामीण सेवा के चालक ने नाबालिग को गाड़ी से रौंदा, मौत

Sun, 10 Oct 2021 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gramin Seva driver tramples minor with vehicle, dies
नई दिल्ली। नरेला इलाके में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक ग्रामीण सेवा ऑटो चालक ने पहले नाबालिग की पिटाई की और फिर उसे अपनी गाड़ी से रौंद दिया। इससे नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने नाबालिग के दोस्त पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की लेकिन वह बच गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त नाहरी गांव सोनीपत हरियाणा निवासी पुनीत (16) के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार रात पुलिस को नरेला में एक नाबालिग पर ग्रामीण सेवा ऑटो चढ़ाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल 16 वर्षीय पुनीत को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम कर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस को मौके पर पुनीत का दोस्त संदीप मिला। उसने बताया कि नाहरी गांव निवासी दीपक (40) ग्रामीण सेवा ऑटो चलाता है। वह और पुनीत उसके साथ ग्रामीण सेवा में हेल्पर का काम करते थे। रात को तीनों शराब पी रहे थे। इस दौरान दीपक का पुनीत से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दीपक ने पुनीत की जमकर पिटाई की। बीच बचाव में संदीप के आने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई से अचेत हुए पुनीत पर दीपक ने ग्रामीण सेवा चढ़ाकर उसे कुचल दिया और भागने के दौरान संदीप पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। संदीप के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दिल्ली के अलावा सोनीपत में दबिश दी और उसे शुक्रवार को एक सूचना पर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
दीपक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि गुस्से में आकर उसने पुनीत पर गाड़ी चढ़ा दी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से ऑटो बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed