फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Government will quench Delhi's thirst with new wells

नए कुओं से सरकार बुझाएगी दिल्ली की प्यास

Wed, 08 Dec 2021 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Government will quench Delhi's thirst with new wells
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने नई तकनीक से सोनिया विहार में कुओं का निर्माण करवाया है। आम कुओं की तुलना में इससे 6 से 8 गुना ज्यादा पानी का उत्पादन हो सकेगा। वहीं, आपूर्ति भी 25-30 फीसदी तक बढ़ जाएगी। इससे निकाले पानी को शोधित करने की जरूरत नहीं रहेगी। यह सीधा दिल्ली जल बोर्ड के भूमिगत जलाशयों में जाएगा। वहां से पूर्वी दिल्ली के लोगों तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के तहत 30 कुएं तैयार हैं। इसके कामयाब होने के बाद अब 70 अन्य कुओं पर भी सरकार काम करेगी। दिल्ली सरकार 24 घंटे पानी आपूर्ति करने की दिशा में बड़ी कामयाबी मान रही है। मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को इसका मुआयना किया।
विज्ञापन

सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सभी घरों को 24 घंटे पीने का साफ पानी पाइप द्वारा मुहैया कराने का वादा किया है। इस वादे को सच्चाई में बदलने की ओर यह बहुत महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक रेनी वेल के माध्यम से पानी की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी और जल उपचार संयंत्रों को सप्लाई किए जाने वाले पानी की मात्रा में इजाफा होगा। यह कुआं दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के साझा प्रयासों से बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन के मुताबिक, पायलट प्रोजेक्ट के तहत 30 कुएं बनाए गए। इसका मकसद यह जानना था कि क्या नई और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके पानी की उपलब्धता को बढ़ाया जा सकता है या नहीं। उन्होंने बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट 100 फीसदी सफल रहा। अब ऐसे 70 और कुएं परिसर में सरकार बनाएगी।

इन आधुनिक कुओं की मदद से हमें प्रति दिन 1.2 से 1.6 मिलियन गैलन पानी उपलब्ध होगा, जो एक आम ट्यूबवेल के मुकाबले 6 से 8 गुना ज्यादा है। इसके बन जाने से पूर्वी दिल्ली में अब पानी की सप्लाई 25-30 फीसदी तक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed