फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   government school students will learn news skill after school

सरकारी स्कूलों में खुलेंगे स्पोर्ट्स, म्यूजिक, कंप्यूटर लर्निंग क्लब

Wed, 26 Aug 2020 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
government school students will learn news skill after school
नई दिल्ली। सरकारी स्कूलों में स्कूल के घंटे समाप्त होने के बाद छात्रों को हुनरमंद भी बनाया जाएगा। निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी जल्द ही स्पोर्ट्स, म्यूजिक व कंप्यूटर लर्निंग क्लब खोले जाएंगे। इनसे जुड़ कर छात्र अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। दिल्ली सरकार ने इसके प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। स्कूल प्रमुख इन क्लब के विषय में निर्णय लेंगे। इसके लिए उन्हें 30 सितंबर तक की तिथि दी गई है।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने स्कूली शिक्षा में बदलाव को लेकर विजन 2030 तैयार किया है। इस विजन के माध्यम से छात्रों में विभिन्न तरह के कौशल बढ़ाने की योजना तैयार की गई है। शिक्षा निदेशालय का मानना है स्कूल के घंटे समाप्त होने के बाद वोकेशनल व स्किल आधारित गतिविधियों का प्रावधान होना चाहिए। उन्हें उनकी रुचि के अनुसार उनमें भाग लेने का विकल्प देना चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए विजन 2030 में आर्ट, क्राफ्ट, लाइब्रेरी व वोकेशनल स्किल की गतिविधियां सुझाई गई हैं। इसके लिए हर कलस्टर के एक स्कूल को चुना जाएगा जहां स्कूल के घंटे समाप्त होने के बाद इन्हें कराया जाएगा। जिससे बच्चों को उच्च शिक्षा में दाखिले में भी लाभ मिलेे। इसके लिए स्टाफ व शिक्षकों को मानदेय का भुगतान किया जाएगा। वर्तमान में स्कूलों में ईको क्लब चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, बच्चों में कौशल विकास को विकसित करने के लिए सरकारी स्कूलों में विदेशी भाषा की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी। इसके लिए 31 दिसंबर 2020 तक का समय तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed