फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   government either postpone jee neet or adopt alternatives says sisodia

नीट-जेईई परीक्षा स्थगित करे या अन्य विकल्प तलाशे सरकार: सिसोदिया

Thu, 27 Aug 2020 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
government either postpone jee neet or adopt alternatives says sisodia
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मेडिकल व इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए होने वाली नीट-जेईई परीक्षा स्थगित करने या परीक्षा के अन्य विकल्प तलाशने की मांग की है। उनका कहना है कि परीक्षा लेने की पुरानी व्यवस्था पर चिपके रहना रूढ़िवादी और संकुचित सोच है। केंद्र सरकार को बिना समय गंवाए परीक्षा के संबंध में फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन

नीट-जेईई परीक्षा कराने पर आपत्ति जताते हुए सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार बिल्कुल आंख बंद करके बैठी है और छात्रों की परेशानी समझ नहीं आ रही। सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि वह परीक्षा कराने की व्यवस्था कर लेंगे। कोरोना के इस दौर में बहुत अच्छी बात है कि वो व्यवस्था कर लेंगे।
विज्ञापन

सिसोदिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे स्वास्थ्य मंत्री को कोरोना हुआ, गृहमंत्री अमित शाह को खुद भी कोरोना हुआ, कई राज्यों के मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों तथा राज्यपालों को कोरोना हुआ है, वो सब भी तो इसी व्यवस्था के अंदर आते हैं। इसी व्यवस्था के भरोसे यदि आप 28 लाख बच्चों को बोल देंगे कि आप परीक्षा दे दो, हम सब ठीक कर देंगे तो यह संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम देश परीक्षा से बाहर आ रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार परीक्षा कराने में लगी है। कोरोना के इस दौर में भी हम शिक्षा मुहैया करा रहे हैं, लेकिन तीन घंटे की परीक्षा से किसी के टैलेंट को नहीं परखा जा सकता। यह संकुचित सोच ही है। सरकार के पास ज्यादा समय नहीं है, ऐसे में उसे जल्द ही कोई फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed