फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Good news for DTC drivers, now they will get revises wages

डीटीसी चालकों का वेतन बढ़ा, अब 5 की बजाय इतने रुपए प्रति किमी दर से होगा भुगतान

Sun, 01 Apr 2018 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Apr 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
Good news for DTC drivers, now they will get revises wages
दिल्ली सरकार ने चालकों के वेतन को लेकर बनाई गई कमेटी की सिफारिशों को मंजूर कर लिया है। उनको प्रति किलोमीटर दर से दिया जाने वाला वेतन बढ़ाया गया है। साथ ही, सड़क पर बस लेकर उपस्थित रहने वाले और तय किलोमीटर तक चलाने वाले अनुबंधित चालकों को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) प्रोत्साहन राशि भी देगी। 
विज्ञापन


अनुबंधित चालकों को 2250 किलोमीटर तक बस चलाने पर 5 रुपये के बजाय 6.65 प्रति किमी दर से भुगतान मिलेगा। इसी तरह 2250 किलोमीटर से ऊपर चलाने वाले चालकों को छह रुपये के बजाय 6.96 प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान होगा। यानी दर में करीब दो रुपये बढ़ोत्तरी की गई है। डीटीसी ने चालकों के इस संशोधित वेतनमान को लेकर सर्कुलर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

दो श्रेणी में होगी प्रोत्साहन राशि

सर्कुलर के मुताबिक, वेतन के अलावा चालकों को हर माह मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दो श्रेणी में होगी। कोई चालक एक माह में 22 दिन तक उपस्थिति दर्ज कराता है और परिचालन के कुल तय न्यूनतम किलोमीटर का 95 फीसदी भी पूरा करता है तो उसे 2200 रुपये दिए जाएंगे। वह माह में 22 दिन से अतिरिक्त उपस्थित होता है तो उसे 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चार दिन का पैसा दिया जाएगा।

अगर कोई चालक 22 दिन तक उपस्थित रहता है और न्यूनतम किलोमीटर का 85 फीसदी भी चलाता है तो उसे 1400 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, 22 दिन से अधिक उपस्थित रहता है तो उसे प्रतिदिन के हिसाब से 150 रुपये मिलेंगे। यह अधिकतम चार दिन तक भुगतान होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed